समाचार संग्रह: पृष्ठ 27
- चंबा आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं, राहत और पुनर्वास में नहीं आएगी कमी: हर्ष महाजन
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने चंबा के सुल्तानपुर, सरोल और आसपास के क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने डीसी चंबा से राहत और पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों की सूची मांगी।
- हिमाचल में बाढ़ से बचाव के लिए पुराने पुल होंगे ऊंचे, सुन्नी सतलुज पुल से शुरू होगी पहल
हिमाचल प्रदेश सरकार ने बाढ़ और बढ़ते जलस्तर से पुलों की सुरक्षा के लिए पुराने पुलों को चरणबद्ध तरीके से ऊंचा करने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत शिमला के सुन्नी क्षेत्र में सतलुज नदी पर बने पुल से होगी। इसके बाद ब्यास, रावी और अन्य नदियों के पुलों का तकनीकी सर्वेक्षण किया जाएगा।
- चंबा हादसा: रावी तट पर एक साथ जलीं चार चिताएं, पुलिस जवान रिपन राणा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
चंबा में हुए दर्दनाक हादसे के बाद रावी नदी तट पर एक ही परिवार के चार सदस्यों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस जवान रिपन राणा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जबकि तीन माह के मासूम को दफनाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा क्षेत्र शोक में डूबा रहा।
- शिमला में 13-14 साल के किशोर भी ले रहे सिरिंज से नशा, एनकॉर्ड बैठक में सामने आया चिंताजनक खुलासा
शिमला जिले में 13 से 14 वर्ष के किशोरों के सिरिंज के जरिए नशा करने के मामले सामने आए हैं। जिला स्तरीय एनकॉर्ड बैठक में विशेषज्ञों ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों के खतरे पर चेताया। प्रशासन ने नशा तस्करों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं।
- Himachal Study Leave Rules 2026: सरकारी कर्मचारियों को स्टडी लीव में मिलेगा पूरा वेतन, DA और HRA का लाभ
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के स्टडी लीव नियमों में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अध्ययन अवकाश के दौरान कर्मचारियों को पूरा वेतन, महंगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता मिलेगा। संशोधित नियम 7 अगस्त 2024 से प्रभावी माने जाएंगे।
- हिमाचल में अब GPS रोवर तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश, कम होंगे भूमि विवाद
हिमाचल प्रदेश में जमीन की पैमाइश और डिमार्केशन अब जीपीएस आधारित रोवर तकनीक से की जाएगी। राजस्व विभाग फील्ड अधिकारियों को डिजिटल सर्वेक्षण का प्रशिक्षण देगा। नई व्यवस्था से भूमि की नाप-जोख अधिक सटीक होगी और विवादों के समाधान में तेजी आएगी।
- हिमाचल के 15.6% किशोर बुलिंग के शिकार, माता-पिता और दोस्तों का सहयोग बचाव में अहम: अध्ययन
हिमाचल प्रदेश के 7563 किशोरों पर किए गए अध्ययन में 15.6 प्रतिशत विद्यार्थी बुलिंग का शिकार पाए गए, जबकि 18.41 प्रतिशत किसी न किसी रूप में बुलिंग में शामिल मिले। शोध में बताया गया कि माता-पिता का भावनात्मक सहयोग और अच्छे मित्र बच्चों को बुलिंग से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- नूरपुर के तीन व्यापारियों को ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड में मिली जगह, क्षेत्र के व्यापारियों में खुशी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने नूरपुर के तीन व्यापारियों मनोज गुप्ता, राकेश शर्मा और ऋषि महाजन को ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद नूरपुर और जसूर के व्यापारिक वर्ग में खुशी का माहौल है।
- सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस सरकार की कर्मचारी विरोधी सोच उजागर: रणधीर शर्मा
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर हिमाचल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी रही हैं और सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है।
- भाजपा फोबिया से ग्रस्त हैं मुख्यमंत्री सुक्खू, हर मुद्दे पर भाजपा को दोष देना मजबूरी: रणधीर शर्मा
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हर मुद्दे पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आर्थिक स्थिति बिगाड़ने और जनता पर नए बोझ डालने के आरोप लगाए।
- हिमाचल में भाजपा विधायक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने दर्ज किया केस
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक वरिष्ठ भाजपा विधायक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने धर्मशाला थाने में मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसियां विधायक की संपत्तियों, बैंक खातों, निवेश और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही हैं।
- शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगला स्कूल के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास, 73 लाख से बनेगा नया भवन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया। 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में दो कमरे, परीक्षा हॉल, ड्रेसिंग रूम और मंच का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।
- मंडी में फोरलेन निर्माण के बीच डंगा गिरा, गौशाला क्षतिग्रस्त; मकान पर भी मंडराया खतरा
मंडी जिले के बिजनी-नारला फोरलेन पर डवारडू-पाखरी के पास डंगा गिरने से एक गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पास स्थित मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन, एनएचएआई और निर्माण कंपनी से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने और सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है।
- Himachal Weather Alert: हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, छह जिलों के लिए चेतावनी जारी
हिमाचल प्रदेश में मानसून के फिर सक्रिय होने से मौसम विभाग ने 30 और 31 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। छह जिलों में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, जलभराव और तेज हवाओं की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
- हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दिव्यांग श्रेणी में जातिगत उप-आरक्षण नहीं, 18 साल पुराने भर्ती मामले में नियुक्ति के आदेश
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दिव्यांग श्रेणी के भीतर जातिगत उप-आरक्षण नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने 2008 के पीईटी भर्ती मामले में याचिकाकर्ता होशियार सिंह के पक्ष में फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को तीन माह के भीतर नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं।
- ऊना में हरियाणा रोडवेज बस से टकराई स्कूटी, दो युवक गंभीर घायल
हिमाचल प्रदेश के ऊना में धर्मशाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बस और स्कूटी की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों बस के नीचे फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
- कुल्लू जेई लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड का खुलासा, महिला डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार
कुल्लू पुलिस ने जलशक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक महिला डॉक्टर, उसके ससुर और देवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या की साजिश रची गई थी।
- कंगना रनौत बोलीं- अभिव्यक्ति की आजादी के साथ सामाजिक मर्यादा भी जरूरी, बयान पर विवाद जारी
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और सार्वजनिक मर्यादा का पालन भी जरूरी है। वहीं, उनकी हालिया टिप्पणी को लेकर विवाद जारी है और जनवादी महिला समिति ने उनके बयान की निंदा करते हुए माफी की मांग दोहराई।
- कांगड़ा में बरसात से 128 करोड़ का नुकसान, 33 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त
जिला कांगड़ा में भारी बारिश और आपदा से अब तक करीब 128 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। सबसे अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग को हुआ है। वहीं बोह वैली में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए सरकार ने विशेष सहायता की घोषणा की है।
- धर्मशाला कांगड़ा संग्रहालय के पीछे फिर भूस्खलन, ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा
लगातार बारिश के बीच धर्मशाला स्थित कांगड़ा संग्रहालय के पीछे दोबारा भूस्खलन होने से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पहाड़ी से मलबा और विशाल पेड़ गिरने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन संग्रहालय परिसर और आसपास की संपत्तियों पर खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने PWD को तत्काल स्थिति का आकलन कर सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
- नौणी यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि पर भाजपा का हमला, राकेश जमवाल बोले- छात्रों पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार
डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए की गई फीस वृद्धि को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने बढ़ी हुई फीस को छात्र, किसान और बागवान विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।
- सुप्रीम कोर्ट से हिमाचल सरकार को बड़ा झटका, कर्मचारी वरिष्ठता मामले में SLP खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी वरिष्ठता और वित्तीय लाभ से जुड़े मामले में हिमाचल प्रदेश सरकार की विशेष अनुमति याचिका (SLP) खारिज कर दी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखते हुए संबंधित कर्मचारियों को वरिष्ठता और वित्तीय लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
- हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, पहली से 8वीं तक के पात्र छात्रों को मिलेंगे ₹600
हिमाचल प्रदेश सरकार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पहली से आठवीं कक्षा के पात्र विद्यार्थियों को फ्री यूनिफॉर्म योजना के तहत ₹600 की वित्तीय सहायता देगी। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
- गुरु पूर्णिमा पर पुरानी मंडी में उमड़ी श्रद्धा, महंत स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती के सान्निध्य में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंडी की पुरानी मंडी स्थित चातुर्मास कार्यक्रम स्थल पर महंत स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। व्यास पूजन, गुरु पादुका पूजन, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
- कंगना रनौत के बयान पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- भाजपा बताए क्या यही पार्टी की आधिकारिक सोच है
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सांसद कंगना रनौत के बयान को शर्मनाक बताते हुए भाजपा से स्पष्ट करने की मांग की कि क्या यह पार्टी की आधिकारिक सोच है। उन्होंने छात्रों के आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की।
- हिमाचल के किसानों को 50% सब्सिडी पर मिलेंगे आधुनिक कृषि उपकरण, 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
हिमाचल प्रदेश के किसानों को कृषि अभियांत्रिकी उपमिशन के तहत आधुनिक कृषि उपकरण 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए कृषि विभाग का डीबीटी पोर्टल 31 जुलाई से 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन के लिए खुला रहेगा।
- कोलडैम जलविद्युत परियोजना ने बनाया रिकॉर्ड, 10 साल में सबसे ज्यादा 3612.82 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन
एनटीपीसी की 800 मेगावाट क्षमता वाली कोलडैम जलविद्युत परियोजना ने वित्त वर्ष 2025-26 में 3612.82 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। परियोजना ने अपनी डिजाइन क्षमता से 558 मिलियन यूनिट अधिक बिजली का उत्पादन किया।
- कांस्टेबल को प्रताड़ित करने के आरोप में टीटीआर के एएसआई पुनीत सस्पेंड, डीजीपी ने दिए कार्रवाई के आदेश
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने टीटीआर में तैनात एएसआई पुनीत को कांस्टेबल के साथ कथित प्रताड़ना के मामले में निलंबित कर दिया है। डीजीपी ने हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम, 2007 के तहत कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
- लुहारवीं पंचायत के बरोटा गांव में हुआ पौधारोपण, संस्कार संस्था ने चलाया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत संस्कार संस्था ने पौधारोपण अभियान के दूसरे चरण का आयोजन लुहारवीं पंचायत के बरोटा गांव में किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
- चंबा के सरोल में पहाड़ी से गिरी चट्टानें, मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त; परिवार बाल-बाल बचा
चंबा के सरोल गांव में भारी बारिश के कारण पहाड़ी से चट्टानें गिरने से एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 25 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है।
- बेटे को बचाने पहुंची मां की धक्का लगने से मौत, अर्की में आरोपी गिरफ्तार
सोलन के अर्की क्षेत्र के कुईरू गांव में बेटे को बचाने पहुंची 56 वर्षीय महिला मीना देवी की धक्का लगने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी हरदीश कुमार को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
- कोटरोपी में धंसी मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे, बड़े वाहनों की आवाजाही बंद
मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कोटरोपी के पास सड़क धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। एनएचएआई और प्रशासन सड़क बहाली के प्रयास में जुटे हैं, जबकि यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
- कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए 369.82 एकड़ जमीन की जरूरत, राज्यसभा में हर्ष महाजन के सवाल पर केंद्र ने दी जानकारी
राज्यसभा में भाजपा सांसद हर्ष महाजन के सवाल पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए 369.82 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। भूमि उपलब्ध होने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
- एनजीटी ने हिमाचल में कचरा प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट, एसएडीए को चार सप्ताह का समय
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश में कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एसएडीए को चार सप्ताह के भीतर नई अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। ट्रिब्यूनल ने कई कार्य पूरे होने पर संतोष जताया, लेकिन लंबित कार्यों की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
- मंडी की कृतिका शर्मा ने विकसित की ग्रीन तकनीक, फलों-सब्जियों और वन अपशिष्ट से बनेगा इथेनॉल
मंडी की शोधार्थी कृतिका शर्मा ने ग्रीन केमिकल आधारित ऐसी तकनीक विकसित की है, जिससे फलों, सब्जियों और वन अपशिष्ट से कम पानी में इथेनॉल तैयार किया जा सकेगा। इस नवाचार को एनआईटी हमीरपुर इन्क्यूबेशन सेंटर से 4 लाख रुपये की इग्निशन ग्रांट मिली है और पेटेंट प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
- 15 अगस्त को खुले रहेंगे हिमाचल के सभी सरकारी स्कूल, स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्रों की भागीदारी होगी सुनिश्चित
हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे और विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पूरे उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किए जाएंगे।
- बरसात में आपदा से निपटने को तैयार हमीरपुर के आपदा मित्र, जरूरत पड़ने पर उपकरणों के साथ उतरेंगे मैदान में
बरसात के मौसम में आपदाओं से निपटने के लिए हमीरपुर में आपदा मित्रों की टीमें तैयार कर ली गई हैं। 50 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर जरूरी उपकरणों की किट उपलब्ध करवाई गई है, जो आपात स्थिति में प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में मदद करेंगे।
- हमीरपुर के 18 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण, सुरक्षा मानक पूरे करने के लिए दिया गया एक माह का समय
हमीरपुर में प्रशासन ने 18 निजी कोचिंग शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। जांच में सुरक्षा मानकों की कमी सामने आने के बाद संस्थानों को एक माह के भीतर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
- करपट में 30 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण, विधायक अनुराधा राणा ने दिया विकास कार्यों में तेजी का भरोसा
लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने करपट में 30 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने डौंडल पुल के स्थायी समाधान का भरोसा देते हुए चांगुट और उडगौस पुलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
- सीएम सुक्खू की संपत्ति को लेकर भाजपा हमलावर, राजेंद्र राणा ने उठाए कई सवाल
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषित संपत्ति को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने सरकार पर सवाल उठाते हुए संपत्ति वृद्धि, सरकारी खर्च और दिल्ली में प्रस्तावित हिमाचल निकेतन निर्माण को लेकर जवाब मांगा है।
- कुल्लू के शांघड़ में 50 से ज्यादा पर्यटक फंसे, 48 घंटे से सड़क संपर्क बंद
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कुल्लू जिले के शांघड़ क्षेत्र का संपर्क 48 घंटे से अधिक समय से कटा हुआ है। सड़क बंद होने से 50 से ज्यादा पर्यटक और स्थानीय लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि लोक निर्माण विभाग ने सड़क बहाली के लिए मशीनें भेज दी हैं।
- हिमाचल को CRIF के तहत 239.45 करोड़ की सौगात, दो प्रमुख सड़कों का होगा उन्नयन
हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) 2026-27 के तहत 239.45 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इस राशि से प्रदेश की दो महत्वपूर्ण सड़कों का उन्नयन किया जाएगा, जिससे बागवानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
- कांगड़ा बाल मेले में दिखी कांग्रेस नेताओं की दूरी? यादवेंद्र गोमा और आरएस बाली को लेकर सियासी चर्चाएं तेज
कांगड़ा में आयोजित बाल मेले के दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच दिखे व्यवहार को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। मंत्री यादवेंद्र गोमा और विधायक आरएस बाली के बीच सीमित बातचीत ने सियासी गलियारों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।
- कंगना रनौत के बयान पर सियासी घमासान, नरेश चौहान ने भाजपा से मांगा जवाब
सांसद कंगना रनौत के बयान को लेकर हिमाचल की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। वहीं मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी कंगना के बयान पर पलटवार किया है।
- रिवैल्युएशन फीस बढ़ोतरी वापस ले सरकार, एबीवीपी ने आंदोलन का किया ऐलान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार से रिवैल्युएशन फीस में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की है। एबीवीपी ने छात्र संघ चुनाव बहाली, तकनीकी विश्वविद्यालय में वीसी नियुक्ति और शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।
- चिंतपूर्णी मंदिर सुगम पास मामला: भाजपा ने उठाए जांच पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम पासों से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने पुलिस जांच की रफ्तार और सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
- चम्बा चौगान में पारंपरिक कौडी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 128 टीमें ले रही हैं हिस्सा
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के अवसर पर चम्बा चौगान में पारंपरिक कौडी प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्रों की 128 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
- ऊना-नंगल मार्ग पर HRTC बस और टेंपो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल
ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास बुधवार को HRTC बस और कोचिंग संस्थान की टेंपो ट्रैवलर की टक्कर हो गई। हादसे में एक छात्रा घायल हुई, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल किया और जांच शुरू कर दी है।
- HRTC हिम बस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड लॉन्च करेगा, यात्रियों को मिलेगी 5 से 15% तक छूट
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) यात्रियों की सुविधा के लिए हिम बस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड शुरू करने जा रहा है। इस कार्ड से बस किराये का डिजिटल भुगतान किया जा सकेगा। आम यात्रियों को 5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 15 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
- खराब मौसम के चलते कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर मिक्स अप-डाउन ट्रेन 5 अगस्त तक रद्द
लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर चलने वाली मिक्स अप-डाउन ट्रेन का संचालन 5 अगस्त तक रद्द कर दिया है। इससे इस विश्व धरोहर रेलमार्ग पर छह में से तीन ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
- ADR रिपोर्ट पर CM सुक्खू का भाजपा को जवाब, बोले- मुझे बदनाम करने की कोशिश हो रही है
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ADR रिपोर्ट को लेकर भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। सीएम ने बताया कि उनकी संपत्ति की जानकारी पहले से सार्वजनिक है और मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी।
- बच्चों में बढ़ रहे हैं मिट्टी-चॉक खाने के मामले: शिमला DDU अस्पताल के डॉक्टरों की चेतावनी, जानें 'पिका' बीमारी के लक्षण और बचाव
शिमला के DDU अस्पताल के बाल रोग विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बच्चों में 'पिका' (Pica) विकार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बच्चे चॉक, मिट्टी, राख, बाल या कपड़ा खा रहे हैं, जो एनीमिया, जिंक की कमी और मानसिक तनाव का संकेत है। जानिए इसके लक्षण, खतरे और डॉक्टरों की महत्वपूर्ण सलाह।
- करुणामूलक आश्रितों ने सीएम से लगाई गुहार, आय सीमा की शर्त हटाकर सभी को नौकरी देने की मांग
हिमाचल प्रदेश करुणामूलक संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर करुणामूलक आश्रितों की समस्याएं रखीं। संघ ने 3 लाख रुपये वार्षिक आय सीमा हटाकर सभी पात्र आश्रितों को वन टाइम सेटलमेंट के तहत नौकरी देने की मांग की।
- सोलन में खुलेगा हिमइरा प्रीमियम स्टोर कम कैफे, महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार
हिमाचल प्रदेश सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सोलन में हिमइरा प्रीमियम स्टोर कम कैफे शुरू करने जा रही है। यहां महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
- हिमाचल में 30 जुलाई तक भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा
हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से 29 और 30 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, जलभराव और तेज हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
- ज्ञानम संस्थान ऊना में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, दमकल विभाग ने बताया आग से बचाव का सही तरीका
ऊना के ज्ञानम संस्थान में दमकल विभाग ने अग्नि सुरक्षा एवं आपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग से बचाव, अग्निशामक यंत्र के सही उपयोग और आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।
- हिमाचल में आरक्षण व्यवस्था पर पारदर्शिता की मांग: बसपा ने सभी विभागों में रिक्त और भरे पदों का विवरण सार्वजनिक करने की उठाई मांग
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने हिमाचल प्रदेश सरकार से सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, आयोगों, विश्वविद्यालयों और स्वायत्त संस्थाओं में SC, ST, OBC तथा सामान्य वर्ग के स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त पदों का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि इससे आरक्षण नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और सरकारी नियुक्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
- हमीरपुर: होमगार्ड जवान सुनील कुमार ने लौटाया खोया हुआ बैग, ईमानदारी की पेश की मिसाल
हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान सुनील कुमार ने सड़क पर मिला एक खोया हुआ बैग उसके असली मालिक तक सुरक्षित पहुंचाकर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेज, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी सामान मौजूद था।
- हिमाचल में बस चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल किया तो लगेगा 2000 रुपये जुर्माना, यात्रियों को वीडियो भेजने की सुविधा
हिमाचल प्रदेश में बस चालकों के लिए परिवहन विभाग ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब बस चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पाए जाने पर चालक पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यात्री भी नियम उल्लंघन का वीडियो बनाकर परिवहन निगम को भेज सकेंगे।
- सिरमौर में भारी बारिश का अलर्ट: नाहन उपमंडल के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र 29 जुलाई को रहेंगे बंद
सिरमौर जिले में भारी बारिश, आंधी-तूफान और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए नाहन उपमंडल के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान 29 जुलाई को बंद रहेंगे। एसडीएम नाहन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किए हैं।
- भाजपा ने आशीष सिंह ठाकुर को सौंपी प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी, बड़सर में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
भारतीय जनता पार्टी ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता आशीष सिंह ठाकुर को प्रदेश सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर हमीरपुर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
- NSUI संगठनात्मक चुनाव: हिमाचल में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
हिमाचल प्रदेश NSUI संगठनात्मक चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 28 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में CEA सदस्य के. के. शास्त्री और चुनाव PRO राकेश बैरवा ने इसकी जानकारी दी। इस बार चुनाव पूरी तरह ऑनलाइन ऐप आधारित प्रक्रिया से होंगे।
- सोलन के अर्की में मामूली विवाद बना मौत का कारण, बेटे को बचाने पहुंची मां की धक्के से गिरकर मौत
सोलन जिले के अर्की उपमंडल के कुईरू गांव में मामूली विवाद के बाद एक महिला की मौत हो गई। बेटे को बचाने पहुंची महिला को आरोपी ने कथित तौर पर धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे डंगे पर गिर गईं और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- सावन के अवसर पर बनौड़े महादेव मंदिर पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
ऊना के चताड़ा स्थित बनौड़े महादेव शिव मंदिर में सावन मास के अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया और गऊशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया।
- दो वर्षीय मासूम की बिगड़ी हालत पर परिजनों का आईजीएमसी डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग
बिलासपुर के दो वर्षीय मासूम आयुष की गंभीर हालत को लेकर परिजनों ने आईजीएमसी शिमला के डॉक्टरों पर इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
- भोली-गसौड़ सड़क और आली खड्ड पर पुल निर्माण की मांग तेज, 3 अगस्त को बिलासपुर में ग्रामीणों का प्रदर्शन
बिलासपुर के जुखाला क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोली में भोली-गसौड़ सड़क और आली खड्ड पर पुल निर्माण की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलन की राह पर हैं। सात पंचायतों के प्रतिनिधि 3 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर तक रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
- चंबा में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही, घरों में घुसा मलबा, वाहन दबे, लोगों ने प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप
चंबा जिले में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। कई इलाकों में नालों का पानी और मलबा घरों में घुस गया, वाहन दब गए और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि विधायक नीरज नैय्यर ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
- बड़सर में भाजपा का विशाल जनआक्रोश प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर विकास रोकने और वादाखिलाफी के लगाए आरोप
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के मैहरे में भाजपा ने विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के नेतृत्व में विशाल जनआक्रोश रैली निकालकर प्रदेश सरकार पर विकास कार्य रोकने, बेरोजगारी बढ़ाने और चुनावी वादों से मुकरने के आरोप लगाए। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
- हमीरपुर में इस मानसून 1.25 लाख पौधे लगाएगा वन विभाग, महिला मंडलों और स्कूली बच्चों की भी होगी भागीदारी
हमीरपुर वन विभाग ने मानसून सीजन में जिलेभर के जंगलों में करीब 1.25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इस अभियान में महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्कूलों और कॉलेजों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही पिछले वर्ष सूख चुके पौधों की जगह नए पौधे लगाए जाएंगे।
- हिमाचल: भारी बारिश में मणिमहेश यात्रा पर निकले हैदराबाद के 5 श्रद्धालु पहाड़ों में फंसे, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बचाया
हिमाचल प्रदेश के भरमौर में भारी बारिश के दौरान मणिमहेश यात्रा पर निकले हैदराबाद के पांच श्रद्धालु दुर्गम पहाड़ियों में फंस गए। प्रशासन, पुलिस और पर्वतारोहण दल की संयुक्त रेस्क्यू टीम ने रात में अभियान चलाकर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित हड़सर पहुंचाया।
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर नूरपुर में जागरूकता कार्यक्रम, हेपेटाइटिस रोकथाम और नशा मुक्ति का दिया संदेश
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल नूरपुर में स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में हेपेटाइटिस बी और सी से बचाव, समय पर जांच, उपचार और नशा मुक्ति पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। विद्यार्थियों के लिए भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
- ऊना के अंब में उफनते नाले में बही कार, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब क्षेत्र में भारी बारिश के कारण उफनते नाले में एक कार बह गई। कार में सवार परिवार के चार सदस्यों ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। प्रशासन ने बरसात के दौरान नदी-नालों को पार करने से बचने की अपील की है।
- हिमाचल में कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी में बड़ा बदलाव, कठिन क्षेत्रों में 5 पसंदीदा स्टेशन का विकल्प खत्म
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। नई अधिसूचना के तहत कठिन, हार्ड और जनजातीय क्षेत्रों में सेवा पूरी करने के बाद मिलने वाले 5 पसंदीदा स्टेशनों के विकल्प को समाप्त कर दिया गया है। अब तबादले प्रशासनिक जरूरतों और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए जाएंगे।
- नादौन भाजयुमो टीम ने पूर्व सीएम धूमल से की मुलाकात, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा
नादौन भाजयुमो मंडल की टीम ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से समीरपुर स्थित उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई।
- सीर उत्सव में लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर: राजेश धर्माणी
बिलासपुर के घुमारवीं में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सीर उत्सव में इस बार रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि उत्सव में युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
- गुरु रविदास जयंती पर काशी पहुंची हिमाचल भाजपा की 16 सदस्यीय टोली, कलश वंदन यात्रा में होगी सहभागिता
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कलश वंदन यात्रा में शामिल होने के लिए हिमाचल भाजपा की 16 सदस्यीय टोली वाराणसी पहुंची है। यात्रा के माध्यम से गुरु रविदास जी के विचारों और संदेशों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
- पांच साल में सीबीएसई स्कूल बनेंगे हिमाचल के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान: मुख्यमंत्री सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय अगले पांच वर्षों में राज्य के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित होंगे। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और बढ़ते नामांकन का जिक्र किया।
- पंजाब यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा: पीएचडी छात्रा ज्योति की करंट लगने से मौत, वीसी कार्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन
चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
- बिलासपुर के बॉक्सर बोबिन चौहान ने रोमानिया में जीता रजत पदक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया हिमाचल का नाम
हिमाचल प्रदेश के बॉक्सर बोबिन चौहान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमानिया में आयोजित गोल्डन बेल्ट इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में रजत पदक जीता है। साई ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर पहुंचने पर उनका सम्मान किया गया।
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस महासचिव विनोद ज़िंटा का हमला, बोले- नीट विवाद पर जवाब दें
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद ज़िंटा ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए नीट पेपर लीक मामले को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव में दोबारा सरकार बनाएगी।
- टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी रफ्तार, ऊना स्वास्थ्य विभाग को मिलीं छह अत्याधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें
टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूती देने के लिए ऊना स्वास्थ्य विभाग को छह अत्याधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। अब स्वास्थ्य टीमें गांवों और घरों तक पहुंचकर संदिगदेश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार नई तकनीक का उपयोग कर रहा है।
इसी कड़ी में जिला ऊना स्वास्थ्य विभाग को छह अत्याधुनिक हैंड्ध मरीजों की स्क्रीनिंग कर सकेंगी।
- हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: वरिष्ठ कर्मचारी को कनिष्ठ से कम वेतन नहीं दिया जा सकता, विभाग को करना होगा स्टेपिंग अप
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कर्मचारी हित में अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि वरिष्ठ कर्मचारी को कनिष्ठ कर्मचारी से कम वेतन नहीं मिल सकता। अदालत ने विभाग को वेतन विसंगति दूर करने के लिए स्टेपिंग अप प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए हैं।
- सुजानपुर में सांसद स्वास्थ्य सेवा कैंप से ग्रामीणों को मिला लाभ, घर द्वार पर निशुल्क जांच और दवाइयां उपलब्ध
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की थाना धड़मैना और म्हलडू पंचायत में सांसद स्वास्थ्य सेवा का विशेष कैंप आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।
- एचआरटीसी निरीक्षण फर्जीवाड़ा: कुल्लू में इंस्पेक्टर पर कंडक्टर को आईडी देकर फर्जी जांच कराने का आरोप, ऑडियो वायरल
एचआरटीसी में निरीक्षण व्यवस्था को लेकर एक और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। कुल्लू डिपो के एक इंस्पेक्टर पर कंडक्टर को अपनी आईडी देकर फर्जी निरीक्षण करवाने का आरोप लगा है। मामले से जुड़ा ऑडियो वायरल होने के बाद परिवहन निगम ने जांच शुरू कर दी है।
- हमीरपुर के दो डेयरी फार्मरों की मेहनत रंग लाई, मुर्रा भैंसा और जर्सी बछड़े का उन्नत नस्ल सुधार के लिए चयन
हमीरपुर जिले के दो प्रगतिशील डेयरी फार्मरों की मेहनत को बड़ी सफलता मिली है। हिसार स्थित स्पर्म स्टेशन एंड रिसर्च सेंटर की टीम ने उन्नत नस्ल सुधार के लिए लंबलू के विशाल भारद्वाज के मुर्रा भैंसे और री गांव के अश्विनी शर्मा के जर्सी बछड़े का चयन किया है।
- मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वोल्वो बस से 143 ग्राम चिट्टा बरामद, कुल्लू के दो आरोपी गिरफ्तार
मंडी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुंदरनगर क्षेत्र में वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में कुल्लू जिले के दो लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
- हिमाचल की साक्षरता दर 99.30 प्रतिशत पहुंची, शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार कर रही बड़े बदलाव: रोहित ठाकुर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, अंग्रेजी माध्यम लागू करने और हजारों शिक्षकों की भर्ती समेत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
- हिमाचल में हेपेटाइटिस का बढ़ता खतरा: नशे की सुइयों और टैटू से संक्रमण का जोखिम, 15 साल से कम उम्र के बच्चे भी चपेट में
हिमाचल प्रदेश में हेपेटाइटिस संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने चिंता जताई है। नशे में इस्तेमाल होने वाली संक्रमित सुइयां और असुरक्षित तरीके से टैटू बनवाना संक्रमण फैलने के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। प्रदेश में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे भी हेपेटाइटिस से संक्रमित पाए जा रहे हैं।
- हिमाचल पुलिस की नई डिजिटल व्यवस्था: नशा तस्करी मामलों में अब ई-मेल से दर्ज होगी FIR, कार्रवाई होगी तेज
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करी के मामलों में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की है। अब विशेष टीमों और एसटीएफ की प्राथमिक रिपोर्ट सीधे आधिकारिक ई-मेल के जरिए थानों तक भेजी जाएगी, जिससे एफआईआर दर्ज करने में होने वाली देरी खत्म होगी।
- हमीरपुर: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल के लोहारली गांव में भारतीय सेना के जवान रवि कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर लौटे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- नादौन में बनेंगे दो नए बाईपास, 93 किमी सड़क अपग्रेडेशन को मिली रफ्तार; भूमि अधिग्रहण के लिए 1.98 करोड़ मंजूर
हिमाचल प्रदेश के नादौन विधानसभा क्षेत्र में कलूर से बागछाल तक 93 किलोमीटर लंबी सड़क के अपग्रेडेशन के साथ धनेटा में दो नए बाईपास बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने भूमि अधिग्रहण के लिए 1.98 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। परियोजना पूरी होने से चंडीगढ़ और पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।
- बघाट बैंक लोन डिफॉल्ट मामला: सबसे बड़े ऋण बकायेदार की गिरफ्तारी, ARCS कोर्ट में हुई पेशी
बघाट बैंक के करोड़ों रुपये के ऋण बकाया मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने बैंक के सबसे बड़े ऋण डिफॉल्टर को गिरफ्तार कर ARCS की अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगलीबघाट बैंक द्वारा चलाए जा रहे ऋण वसूली अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक के सबसे बड़े ऋण डिफॉल्टर को पुलिस
ने गिरफ्तार कर लिया। सुनवाई के लिए नई तिथि निर्धारित की है।
- चंबा में मूसलाधार बारिश का कहर: भूस्खलन से 12 वाहन मलबे में दबे, कई घरों और दुकानों में घुसा मलबा
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। कई इलाकों में भूस्खलन होने से करीब 12 वाहन मलबे में दब गए, जबकि घरों और दुकानों में भी मलबा घुस गया। राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
- ADR Report: उत्तर भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बने सुखविंद्र सिंह सुक्खू, 7.81 करोड़ की संपत्ति के साथ शीर्ष पर
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू उत्तर भारत के सबसे अधिक संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं। उनकी घोषित कुल संपत्ति 7.81 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट में उनकी आय, देनदारियों और लंबित आपराधिक मामलों का भी उल्लेख किया गया है।
- हिमाचल में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 31 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा
हिमाचल प्रदेश में मानसून के दोबारा सक्रिय होने के बाद मौसम विभाग ने 28 से 31 जुलाई तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की आशंका जताते हुए लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
- एनएच-5 पर आवारा गौवंश हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू, पहले दिन चार पशुओं का किया गया रेस्क्यू
हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पशुपालन विभाग ने कुमारहट्टी से परवाणू तक विशेष अभियान शुरू किया है। पहले दिन चार आवारा गौवंश का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें निकटतम गौशाला में भेजा गया। अभियान में एनएचएआई भी सहयोग करेगा।
- चंबा सड़क हादसा: पीजीआई से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन माह के शिशु समेत सभी की गई जान
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार पीजीआई चंडीगढ़ से तीन माह के शिशु का इलाज कराकर लौट रहा था, तभी उनकी कार लाहड़ के पास गहरी खाई में गिर गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
- रिकांगपिओ में नशा मुक्त अभियान, युवा वर्ग से नशे से दूर रहने की अपील
रिकांगपिओ में केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय के नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एसपी सुशील कुमार शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चिट्टा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रशासन, अभिभावकों और समाज को मिलकर काम करना होगा।
- 31 जुलाई तक लंबित देनदारियों पर अधिसूचना जारी करे सरकार, वरना 8 अगस्त को होगा बड़ा फैसला : संयुक्त संघर्ष समिति
31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते पर अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 8 अगस्त को शाहपुर में राज्य स्तरीय सम्मेलन में बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
- चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन प्रणाली पर उठे सवाल, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने मांगी उच्चस्तरीय जांच
माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने फर्जी पास जारी होने और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।