समाचार संग्रह: पृष्ठ 33
- देउरी स्कूल भवन मामला हाईकोर्ट पहुंचा, सरकार से जवाब तलब
मंडी जिले के देउरी स्कूल के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन और छात्रों को नए भवन में स्थानांतरित नहीं करने के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को निर्धारित की है।
- जोगिंदरनगर की अनदेखी कर रही सरकार, विकास के नाम पर लिया 40 हजार करोड़ का कर्ज: विधायक प्रकाश राणा
जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा ने प्रदेश सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास के नाम पर हजारों करोड़ रुपये का कर्ज लिया, लेकिन जोगिंदरनगर को उसका उचित लाभ नहीं मिला। विधायक ने सड़कों, पेयजल और आपदा प्रभावित कार्यों को लेकर भी सरकार को घेरा।
- बाबा बालक नाथ मंदिर चढ़ावे में धांधली के आरोपों का खंडन, मंदिर प्रशासन ने कहा- रिकॉर्ड पूरी तरह सही
दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में चढ़ावे में गड़बड़ी की खबरों का मंदिर प्रशासन ने खंडन किया है। मंदिर अध्यक्ष एवं उपायुक्त हमीरपुर गंधर्व राठौर ने कहा कि चांदी के चढ़ावे की सही एंट्री की गई है और केवल रिकॉर्ड में क्लेरिकल गलती सामने आई थी। मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई SOP लागू की गई है।
- हमीरपुर दौरे पर मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा हमला: हिम केयर में भ्रष्टाचार, बीबीएमबी बकाया और अवैध कब्जों पर किए अहम ऐलान
हमीरपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिम केयर योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जाएगी। उन्होंने बीबीएमबी के बकाया भुगतान, अवैध कब्जों के समाधान और हमीरपुर में एजुकेशन रेगुलेटरी कमिशन का कार्यालय खोलने की भी घोषणा की।
- नारकंडा में 18 वर्षीय युवती पर कुल्हाड़ी से हमला, दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार; तलाश में जुटी पुलिस
शिमला जिले के नारकंडा क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती पर कुल्हाड़ी से हमला कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं।
- पति के कथित प्रेम संबंध के शक में पत्नी ने कुल्हाड़ी से की हत्या, 9 बच्चों की मां गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पति के कथित प्रेम संबंध और दूसरी शादी के डर से एक महिला ने सोते समय अपने पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- बिक्रम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- मिशन रिपीट नहीं डिफीट होगी कांग्रेस सरकार
पूर्व उद्योग मंत्री और भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मिशन रिपीट बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सरकार के चार साल के कार्यकाल को विफल बताते हुए अवैध खनन, कानून व्यवस्था और नौकरी विवादों को लेकर निशाना साधा।
- छात्रा की गुहार पर नहीं जागा प्रशासन, 80 ग्रामीणों ने श्रमदान से बना दिया लकड़ी का पुल
मंडी की चिऊणी पंचायत के घ्यार गांव में एक छात्रा की अपील के बाद 80 ग्रामीणों ने श्रमदान कर नाले पर अस्थायी लकड़ी का पुल बना दिया। अब बच्चे और ग्रामीण इसी पुल से आवाजाही कर रहे हैं।
- 5 ऑटो-रिक्शा में भारत भ्रमण पर निकले विदेशी पर्यटक पहुंचे किन्नौर, अनोखे सफर ने खींचा सबका ध्यान
किन्नौर के हंगरंग में 5 ऑटो-रिक्शा से भारत भ्रमण कर रहे विदेशी पर्यटकों का दल पहुंचा। पर्यटकों की अनोखी यात्रा स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
- कुल्लू के हुरला में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग, एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे
कुल्लू जिले के भुंतर क्षेत्र की हुरला पंचायत में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण लगी आग में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है।
- बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का सरकार पर हमला, बोले- ढाई साल में विकास कार्य ठप
बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने आपदा राहत, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, रोजगार और पंचायत स्तर की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा।
- चम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 42.37 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी और नकदी भी बरामद
चम्बा पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 42.37 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से सोना-चांदी, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है।
- सोलन के परवाणू में तेज रफ्तार ट्राले का कहर, तीन ट्रक क्षतिग्रस्त; दो लोग घायल
सोलन जिले के परवाणू में सेब मंडी के समीप तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े तीन ट्रकों से जा टकराया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- रील देखने पर डांट से नाराज नाबालिग घर से निकली, बड़सर पुलिस ने 48 घंटे में राजस्थान से किया बरामद
हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र में मोबाइल पर रील देखने को लेकर परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकली नाबालिग को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर राजस्थान से सुरक्षित बरामद कर लिया। सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस किशोरी तक पहुंची।
- वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजा सुजानपुर, 15 डोगरा रेजीमेंट का राइजिंग डे समारोह धूमधाम से आयोजित
सुजानपुर में 15 डोगरा रेजीमेंट का राइजिंग डे समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों पूर्व सैनिक और उनके परिवार शामिल हुए। विधायक एवं पूर्व सैनिक कैप्टन रंजीत ने रेजीमेंट की गौरवशाली परंपराओं को याद किया।
- शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने डाढ़ स्कूल भवन का किया लोकार्पण, बोले- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की प्राथमिकता
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पालमपुर के डाढ़ स्थित मेजर सोमनाथ शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी।
- ऊना नगर निगम के सफाई कर्मचारी वेतन देरी के विरोध में हड़ताल पर, शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित
ऊना नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने वेतन में देरी के विरोध में बुधवार को सामूहिक हड़ताल कर दी। जून महीने का वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई।
- कांगड़ा के नूरपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 10 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
कांगड़ा जिले के नूरपुर में महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 10 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं और साक्षात्कार 17 अगस्त को आयोजित होंगे।
- एचपीयू की बड़ी कार्रवाई: नकल के 18 मामलों में विद्यार्थियों की परीक्षाएं रद्द, 31 यूएमसी मामलों पर फैसला बाकी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नकल और परीक्षा नियमों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई करते हुए 18 विद्यार्थियों के संबंधित विषयों के पेपर रद्द कर दिए हैं। जांच में उत्तर पुस्तिकाओं में नकल की पुष्टि होने के बाद परीक्षा अनुशासन समिति ने फैसला सुनाया।
- कांगड़ा के मैदानी क्षेत्रों के आम की बढ़ी मांग, स्वाद और मिठास से उत्तरी भारत में बनाई पहचान
कांगड़ा के निचले मैदानी क्षेत्रों में तैयार होने वाला आम अपने स्वाद, मिठास और गुणवत्ता के कारण उत्तरी भारत में खास पहचान रखता है। इस बार मौसम और बीमारियों के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है, लेकिन बाजार में आम की मांग बनी हुई है।
- कांगड़ा में मानसून के दौरान एडवेंचर गतिविधियों पर सख्ती, रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग पर 15 सितंबर तक रोक
मानसून में पर्यटकों और ट्रैकर्स की सुरक्षा को देखते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने एडवेंचर गतिविधियों पर सख्ती बढ़ा दी है। 15 जुलाई से 15 सितंबर तक रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि धौलाधार क्षेत्र में बिना पंजीकरण ट्रेकिंग की अनुमति नहीं होगी।
- स्पीति को मिली बड़ी सौगात: काजा में उप दमकल केंद्र का शुभारंभ, आपात सेवाएं होंगी मजबूत
लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने काजा में उप दमकल केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र के शुरू होने से स्पीति घाटी में आगजनी और अन्य आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता मजबूत होगी।
- श्री नैना देवी मंदिर में गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में की पूजा-अर्चना
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हो गया। पहले दिन मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना हुई और पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे।
- एचएएस अधिकारी अभिषेक बरवाल ने संभाला घुमारवीं एसडीएम का पदभार, बोले- पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन होगी प्राथमिकता
वर्ष 2022 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी अभिषेक बरवाल ने घुमारवीं के उपमंडल अधिकारी (ना.) का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि आमजन को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध प्रशासन उपलब्ध करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
- हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून: 18 से 20 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। मैदानी इलाकों में तेज धूप और उमस के बीच मौसम विभाग ने 18 से 20 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
- शिमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को 2 घंटे में सुरक्षित बरामद किया
शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए 12 वर्षीय बालक को महज 2 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने बच्चे को बालूगंज क्षेत्र से ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया।
- सोलन में बदलते मौसम से बढ़ रहे वायरल बुखार के मामले, डॉक्टर ने बच्चों की देखभाल को लेकर दी अहम सलाह
सोलन में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मामले बढ़ रहे हैं तथा अभिभावकों को बच्चों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी है।
- हिमाचल में बढ़ रही मोबाइल की लत: एक साल में इलेक्ट्रॉनिक एडिक्शन के 8 बच्चे नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे
हिमाचल प्रदेश के भुंतर स्थित नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र में पिछले एक वर्ष के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एडिक्शन से पीड़ित 8 बच्चों और किशोरों का उपचार किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक मोबाइल और स्क्रीन टाइम मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है।
- लाहौल-स्पीति: विधायक अनुराधा राणा ने लरी में भगवान पद्मसंभव प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया शिलान्यास
लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने काजा के लरी में भगवान पद्मसंभव प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास किया। 60 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से धार्मिक पर्यटन और स्थानीय सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।
- बद्दी में बड़ी कार्रवाई: रिहायशी मकान से 29,990 नशीली गोलियां और 206 दवा की शीशियां बरामद
सोलन जिले के बद्दी क्षेत्र में मानपुरा पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने एक रिहायशी मकान पर छापेमारी कर 29,990 गोलियां और 206 दवा की शीशियां बरामद की हैं। बरामद दवाइयों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- बंबर ठाकुर हमला केस: फरार शूटर अजय कुमार झज्जर से गिरफ्तार, टिकरी बॉर्डर से पुलिस हिरासत से हुआ था फरार
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे शूटर अजय कुमार को बिलासपुर पुलिस ने हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो माह पहले टिकरी बॉर्डर पर पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।
- हिमाचल में अब 100 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनेंगे नए पुल, 70 वर्षों के बाढ़ आंकड़ों पर होगा डिजाइन तैयार
हिमाचल प्रदेश में अब नए पुलों का डिजाइन 70 वर्षों के बाढ़ आंकड़ों, जलवायु परिवर्तन और अगले 100 वर्षों की संभावित प्राकृतिक चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। प्रदेश में 23 नए पुलों के निर्माण की योजना है, जिनके लिए केंद्र सरकार से करीब 200 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी।
- चंबा: दो नाबालिग भतीजियों से दुष्कर्म के आरोप में चाचा गिरफ्तार, पॉक्सो और BNS के तहत मामला दर्ज
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तेलका क्षेत्र में दो नाबालिग भतीजियों से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया है। मामला पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज कर जांच जारी है।
- हिम केयर योजना पर जयराम ठाकुर का पलटवार, RTI के जवाब से मुख्यमंत्री के दावों पर उठाए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिम केयर योजना को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि RTI से प्राप्त सरकारी रिकॉर्ड उनके दावों का समर्थन नहीं करते। उन्होंने पूर्व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बदनाम करने का आरोप भी लगाया।
- मंडी के गोहर में भीषण अग्निकांड: चार कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख, 10 लाख की संपत्ति का नुकसान
मंडी जिले के गोहर क्षेत्र के छपराहण गांव में मंगलवार सुबह आग लगने से चार कमरों का कच्चा दो मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य खेतों में काम कर रहे थे, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को फौरी राहत प्रदान की है।
- घुटनों के दर्द से राहत का भरोसा: डॉ. शारदा आयुर्वेदा में आयुर्वेदिक उपचार से मरीजों को मिल रहा लाभ
घुटनों के दर्द, ऑस्टियोआर्थराइटिस और गठिया से परेशान मरीजों के लिए डॉ. शारदा आयुर्वेदा प्राकृतिक आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध करवा रहा है। मंडी स्थित अस्पताल में पंजाब और हिमाचल सहित कई क्षेत्रों से मरीज पहुंच रहे हैं और आयुर्वेदिक चिकित्सा से राहत मिलने का अनुभव साझा कर रहे हैं।
- पौंग बांध विस्थापितों को बड़ी राहत: भटोली फकोरियां में 42 परिवारों को मिले भूमि आवंटन के पट्टे
देहरा विधानसभा क्षेत्र के भटोली फकोरियां में आयोजित कार्यक्रम में 42 पात्र पौंग बांध विस्थापित परिवारों को भूमि आवंटन के पट्टे प्रदान किए गए। विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार विस्थापित परिवारों के लंबित मामलों के समाधान और उनके अधिकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
- सरहदें हारीं, प्यार जीता: वियतनाम की युवती बनी हिमाचल की बहू, फतेहपुर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी ने लोगों का ध्यान खींचा है। जवाली उपमंडल के अमलेला गांव के युवक रजत और वियतनाम की युवती ने फतेहपुर स्थित श्री नृसिंह मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर लिया। सोशल मीडिया से शुरू हुआ रिश्ता अब दो देशों और दो संस्कृतियों के खूबसूरत मिलन की मिसाल बन गया है।
- राम मंदिर चंदा विवाद पर चंबा में कांग्रेस का हल्ला बोल, पदयात्रा निकाल भाजपा पर साधा निशाना
चंबा में कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर पदयात्रा निकाली और डीसी कार्यालय के बाहर भजन-कीर्तन कर विरोध जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने भाजपा पर चंदे में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी।
- 1 अगस्त से खुलेगा शिपकीला-चीन व्यापार मार्ग, किन्नौर प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शिपकीला-चीन सीमा व्यापार को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक सीमा व्यापार संचालित होगा। अधिकारियों को व्यापारियों के दस्तावेज, विभागीय समन्वय और छुप्पन ट्रेड मार्ट को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
- लडभड़ोल कॉलेज में चार साल से खाली हैं प्राध्यापकों के पद, जिप सदस्य राखी शर्मा ने सरकार से जल्द भर्ती की उठाई मांग
लांगणा वार्ड-36 की जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा ने राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल का दौरा कर लंबे समय से खाली पड़े प्राध्यापकों के पदों पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से जल्द नियुक्तियां करने की मांग उठाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र की सड़कों और अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
- बड़ा भंगाल दौरे पर अनुराग शर्मा का बड़ा बयान, बोले- राजनीति नहीं, विकास है मकसद
हिमाचल प्रदेश के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के दौरे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की गई विकास घोषणाओं को राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह दौरा राजनीतिक नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की गंभीर पहल है।
- किशाऊ बहुउद्देश्यीय जलविद्युत परियोजना: हिमाचल को बिना निवेश हर साल मिलेंगे करीब 600 करोड़ रुपये, एमओयू पर जल्द हस्ताक्षर
422 मेगावाट क्षमता वाली किशाऊ बहुउद्देश्यीय जलविद्युत परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने एमओयू का प्रारूप साझेदार राज्यों को भेज दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को बिना किसी वित्तीय निवेश के प्रतिवर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा और राज्य के जल एवं बिजली संबंधी अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।
- ऊना में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को बचाव और जांच के प्रति किया जागरूक
संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जागृति दत्ता ने महिलाओं को बीमारी के कारण, लक्षण, बचाव, स्क्रीनिंग और एचपीवी वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।
- विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा महिला मोर्चा, ऊना में संगठन मजबूत करने पर मंथन
भाजपा महिला मोर्चा ने ऊना में जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई। प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और महिलाओं तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने पर जोर दिया।
- पालमपुर में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.57 ग्राम चिट्टा के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
कांगड़ा पुलिस के एंटी-चिट्टा अभियान के तहत थाना पालमपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2.57 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में दो महिलाओं के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- अयोध्या राम मंदिर मामले को लेकर कांगड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, बोले- आस्था से जुड़े मामले में हो निष्पक्ष जांच
अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांगड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
- सुजानपुर के आलमपुर में नकाबपोश चोरों ने दुकान के बाहर से चुराई पल्सर बाइक, CCTV में कैद हुई वारदात
हमीरपुर के सुजानपुर उपमंडल के आलमपुर क्षेत्र में नकाबपोश चोरों ने दुकान के बाहर खड़ी पल्सर बाइक चोरी कर ली। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
- सोलन की सफाई व्यवस्था पर सवाल, कूड़े के ढेरों के बीच नगर निगम और पार्षदों की जवाबदेही कटघरे में
सोलन शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर और क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर गंदगी को लेकर जनता नगर निगम और पार्षदों से जवाबदेही की मांग कर रही है।
- शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का जयराम ठाकुर पर पलटवार, बोले- उपलब्धियां खुद दे रही हैं जवाब
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की इस्तीफे की सलाह पर पलटवार किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा पर राजनीतिक विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया और आर्थिक व राम मंदिर मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी।
- नगर निगम अधिसूचना में देरी को लेकर भाजपा ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग
भाजपा सोलन शहरी मंडल ने सोलन, धर्मशाला और मंडी नगर निगमों के महापौर एवं उपमहापौर की अधिसूचना जारी न होने को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने प्रशासनिक देरी पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
- ऊना में पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला, युवक गंभीर घायल
ऊना के बहडाला क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक युवक पर उसकी पत्नी द्वारा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- हिमाचल पुलिस बनाएगी नशा माफिया का डिजिटल रिकॉर्ड, एक क्लिक पर मिलेगी तस्करों की पूरी जानकारी
हिमाचल पुलिस अब नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल डाटाबेस तैयार करेगी। इसमें तस्करों, उनके सहयोगियों, मामलों और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी एक जगह उपलब्ध होगी, जिससे जांच प्रक्रिया तेज होगी।
- राम मंदिर चंदा विवाद पर शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने शिमला में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
- राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर सोलन में कांग्रेस की पदयात्रा, भाजपा पर लगाए आरोप
अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे में कथित अनियमितताओं के विरोध में सोलन जिला कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।
- राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
अयोध्या श्रीराम मंदिर चंदा विवाद को लेकर कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए भाजपा पर आस्था के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
- राम मंदिर चंदा विवाद पर हमीरपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
हमीरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग की।
- बिक्रम सिंह ठाकुर का सीएम सुक्खू पर हमला, बोले- नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए राम मंदिर मुद्दे का सहारा ले रही कांग्रेस
पूर्व उद्योग मंत्री और जसवां-परागपुर विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों की विफलता, बढ़ते कर्ज और आर्थिक संकट से ध्यान हटाने के लिए राम मंदिर के मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रही है। उन्होंने हिमाचल की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
- बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोट कैहलूर थाना क्षेत्र में दो युवकों को 13.39 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
- दलीप ठाकुर का सीएम सुक्खू पर हमला, बोले- आर्थिक संकट से ध्यान हटाने के लिए राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति कर रही कांग्रेस
सरकाघाट विधायक दलीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार अपनी आर्थिक विफलताओं और अधूरी गारंटियों से ध्यान हटाने के लिए राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
- कुल्लू मानव तस्करी और पॉक्सो केस में बड़ा फैसला, पीड़ित बच्ची की मां समेत तीन दोषियों को 10 साल की सजा
कुल्लू की विशेष अदालत ने मानव तस्करी, नाबालिग से जबरन देह व्यापार कराने और पॉक्सो एक्ट के मामले में पीड़ित बच्ची की मां समेत तीन आरोपियों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने अभियोजन पक्ष के 14 गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाया।
- आईआईटी मंडी ने विकसित किया लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम, भूस्खलन से पहले मिलेगी सटीक चेतावनी
आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों ने भूस्खलन की समय रहते चेतावनी देने वाला लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम (LEWS) विकसित किया है। यह सिस्टम रियल टाइम वर्षा के आंकड़ों के आधार पर संभावित भूस्खलन का पूर्वानुमान देता है और उत्तराखंड व शिमला में इसके परीक्षण सफल रहे हैं।
- हिमाचल में मानसून के साथ बढ़े सर्पदंश के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान सर्पदंश के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंडी और बिलासपुर से कई मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, झाड़-फूंक से बचने और सर्पदंश होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।
- पालमपुर में पिता ने बेटे पर लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग, खंभे की आड़ लेकर बची जान
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक पिता पर अपने बेटे पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने का आरोप लगा है। बेटे ने खंभे की आड़ लेकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बंदूक और लाइसेंस जब्त कर लिया।
- हिमाचल के आधे ग्लेशियर 2050 तक हो सकते हैं खत्म, अध्ययन में बढ़ते तापमान और कम बर्फबारी पर गंभीर चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन का असर तेजी से दिखाई दे रहा है। एक नए वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार वर्ष 2050 तक राज्य के लगभग आधे ग्लेशियर समाप्त होने का खतरा है। बढ़ता तापमान, घटती बर्फबारी और बदलता हाइड्रो-क्लाइमेट चक्र ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने की प्रमुख वजहें हैं।
- बाबा बालक नाथ मंदिर में चांदी के रिकॉर्ड में गड़बड़ी, ऑडिट में 110 ग्राम की जगह 11.099 ग्राम दर्ज मिलने का खुलासा
हमीरपुर के दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में चढ़ावे की चांदी के रिकॉर्ड में बड़ी अनियमितता सामने आई है। विभागीय ऑडिट में 110 ग्राम चांदी की जगह स्टॉक रजिस्टर में केवल 11.099 ग्राम दर्ज मिलने का खुलासा हुआ है। मामले में मंदिर प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन ऑडिट पूरा होने तक कोई जवाब नहीं मिला।
- 'पुण्य कमाने की आदत पड़ जाए तो इंसान कभी पाप नहीं करता', सुजानपुर में बोले जैन संत अचल मुनि
सुजानपुर के जैन स्थानक में आयोजित प्रवचन के दौरान जैन संत अचल मुनि और भरत मुनि महाराज ने पाप और पुण्य की व्याख्या करते हुए कहा कि जो व्यक्ति पुण्य कमाने की आदत बना लेता है, वह कभी पाप के मार्ग पर नहीं चलता। उन्होंने कर्मों के फल और सत्कर्मों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
- किन्नौर के कोठी और पूर्वणी में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, जगत सिंह नेगी ने की कई बड़ी घोषणाएं
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर के कोठी और पूर्वणी में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सीवरेज, पेयजल, सड़क, सिंचाई और बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया।
- ड्यूटी के बाद भी बुजुर्ग की मदद को पहुंचे डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा, घर जाकर किया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
हमीरपुर में इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन जिला हमीरपुर के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने ड्यूटी समाप्त होने के बाद 73 वर्षीय बुजुर्ग सुख राम के घर पहुंचकर उनका निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराईं।
- Himachal Pradesh Weather Update: 17 जुलाई तक भारी बारिश से राहत, 18-19 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून
हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ गया है और 17 जुलाई तक किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। आईएमडी के अनुसार इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि 18 और 19 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय होकर कई इलाकों में भारी बारिश ला सकता है।
- हमीरपुर की बेटी डॉ. शरण्या डोगरा बनीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट, भारतीय वायु सेना में मेडिकल कोर में मिली कमीशन
हमीरपुर की डॉ. शरण्या डोगरा ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मेडिकल कोर में नियुक्त शरण्या अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहली महिला सैन्य अधिकारी बनी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
- मंडी के बरोट में होम स्टे पर पुलिस की रेड, 510 ग्राम चरस और ₹40 हजार नकद सहित दो युवक गिरफ्तार
मंडी जिले के पर्यटन स्थल बरोट में पधर पुलिस ने एक होम स्टे पर छापेमारी कर 510 ग्राम चरस और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
- किशाऊ बाँध के बाद सुक्खू सरकार का अगला कदम, हिमाचल के 4,200 करोड़ रुपये बीबीएमबी एरियर की वसूली पर तेज हुई कार्रवाई
किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना पर हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा के बाद अब सुक्खू सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) से राज्य के लंबित वित्तीय अधिकारों और करीब 4,200 करोड़ रुपये के एरियर की वसूली के प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से इस मुद्दे पर चर्चा कर केंद्र से सहयोग मांगा है।
- सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- धर्म किसी एक दल की संपत्ति नहीं; युवाओं और शिक्षा पर सरकार का फोकस
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यक्रम में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने धर्म, रोजगार, शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और अग्निवीर योजना को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए और युवाओं को सरकार की नीतियों से अवगत करवाया।
- बिलासपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, अवैध संपत्ति और सरकारी जमीन कब्जाने वालों की होगी जांच
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया गया है। प्रशासन और पुलिस अब नशा तस्करी से जुड़े लोगों की अवैध संपत्ति और सरकारी भूमि पर कब्जे की भी जांच कर रहे हैं। 84 मामलों में जांच जारी है, जबकि दो मामलों में प्रारंभिक पुष्टि हो चुकी है।
- शोंगटोंग-कड़छम जलविद्युत परियोजना को मिलेगी रफ्तार, सीएम सुक्खू ने 2027 तक पूरा करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किन्नौर की 450 मेगावाट शोंगटोंग-कड़छम जलविद्युत परियोजना की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। परियोजना का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसे मार्च-अप्रैल 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
- हिमाचल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: गणित और अंग्रेजी शिक्षकों को जॉइनिंग के लिए 13 जुलाई तक अंतिम मौका
हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने नवचयनित गणित और अंग्रेजी शिक्षकों को 13 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक जॉइनिंग का अंतिम अवसर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी और कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति स्वतः निरस्त कर दी जाएगी।
- हिमाचल में आलू किसानों के लिए अलर्ट: लेट ब्लाइट रोग का बढ़ा खतरा, सीपीआरआई ने जारी की एडवाइजरी
हिमाचल प्रदेश में आलू की फसल पर लेट ब्लाइट (पिछेता झुलसा) रोग का खतरा बढ़ गया है। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई), शिमला ने मौसम को बीमारी के फैलाव के लिए अनुकूल बताते हुए किसानों को फफूंदनाशकों के छिड़काव, खेतों में जल निकासी और नियमित निगरानी की सलाह दी है।
- द्रंग में जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- पंचायत चुनावों में जनता ने दिया भाजपा के पक्ष में जनादेश
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के विपाशा सदन में आयोजित द्रंग विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पंचायत चुनाव परिणामों को भाजपा के पक्ष में जनादेश बताया, 17 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और प्रदेश की कानून व्यवस्था व सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
- एचआरटीसी में टायरों का संकट: हमीरपुर डिपो की 20 बसें बंद, कई रूटों पर बस सेवा प्रभावित
हमीरपुर एचआरटीसी डिपो में टायरों की भारी कमी के कारण 20 बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं। नए टायर नहीं मिलने से एक बस के टायर दूसरी बस में लगाकर संचालन किया जा रहा है। समस्या पूरे हिमाचल प्रदेश के एचआरटीसी डिपो में बनी हुई है।
- सोलन राजकीय महाविद्यालय में डिजिटल पुस्तकालय का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने शिक्षा और नशामुक्ति पर दिया जोर
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सोलन राजकीय महाविद्यालय में 25.20 लाख रुपये की लागत से बने डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया। उन्होंने शिक्षा को समाज और व्यक्तित्व निर्माण का आधार बताते हुए नशामुक्ति, आधुनिक शिक्षा और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
- चम्बा में टैक्सी चालकों का डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई के विरोध में सौंपा ज्ञापन
चम्बा शहर में टैक्सी चालकों ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में डीसी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। चालकों ने अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
- एबीवीपी चम्बा ने छात्र समस्याओं को लेकर सीएम को भेजा मांग पत्र, कॉलेजों में कक्षाएं बहाल करने और शिक्षकों के पद भरने की मांग
एबीवीपी चम्बा ने जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा है। संगठन ने भलेई कॉलेज बंद करने का निर्णय वापस लेने, तेलका और भरमौर कॉलेजों में बंद कक्षाएं बहाल करने तथा शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग की है।
- सेब सीजन-2026 से पहले चोपाल वेलफेयर सोसायटी ने उठाई बागवानों की आवाज, डीसी सोलन को सौंपा ज्ञापन
सेब सीजन-2026 को देखते हुए चोपाल वेलफेयर सोसायटी ने ऊपरी शिमला के बागवानों के हितों की सुरक्षा के लिए डीसी सोलन को ज्ञापन सौंपा। सोसायटी ने सुचारु यातायात व्यवस्था, फल मंडियों में पारदर्शिता, सड़कों की मरम्मत और व्यापारियों के अनिवार्य सत्यापन की मांग की है।
- प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा पहुंची नादौन, जेबीटी पदों को भरने और स्कूल व्यवस्था सुधारने की उठी मांग
हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा नादौन पहुंची। संघ ने खाली जेबीटी पदों, एकल शिक्षक स्कूलों और न्यू कंपलेक्स सिस्टम सहित 25 मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। यात्रा 25 जुलाई को शिमला पहुंचेगी और 26 जुलाई को चौड़ा मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
- CM Sukhu in NSUI Program: सुक्खू ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- धर्म और आस्था किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं
शिमला में आयोजित एनएसयूआई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म और आस्था किसी राजनीतिक दल की बपौती नहीं हैं। उन्होंने युवाओं के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रशासनिक सुधारों को लेकर सरकार के कदमों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने अग्निवीर योजना, पेपर लीक मामलों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर भी अपनी बात रखी।
- राजेंद्र राणा ने ‘नशा मुक्त भारत-2029’ रोडमैप को बताया राष्ट्रीय संकल्प, हिमाचल में प्रभावी लागू करने की मांग
भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘नशा मुक्त भारत-2029’ रोडमैप को युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम बताया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी इस अभियान को प्रभावी तरीके से लागू करने और नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
- हिमाचल पुलिस में एपीएआर प्रक्रिया हुई डिजिटल, अब मानव संपदा पोर्टल से होगा अधिकारियों का मूल्यांकन
हिमाचल प्रदेश पुलिस में अधिकारियों के वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। वर्ष 2025-26 से एचपीपीएस अधिकारियों की एपीएआर केवल मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से भरी और स्वीकृत की जाएगी। सरकार ने रिपोर्टिंग, समीक्षा और अंतिम मंजूरी के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।
- सोलन जिला परिषद को मिला नया नेतृत्व, शीला कुमारी बनीं अध्यक्ष और पंकज शर्मा उपाध्यक्ष
सोलन जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में शीला कुमारी अध्यक्ष और पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। दोनों पदाधिकारियों ने जिले के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
- ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, पंजाब से दो और आरोपी गिरफ्तार
ऊना पुलिस ने नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुबारिकपुर चिट्टा मामले में पूछताछ के बाद पंजाब के होशियारपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 17.14 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। वहीं डंगोह खुर्द गोलीकांड में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।
- सुजानपुर के लोंगनी शिव मंदिर में शुरू हुआ शिव महापुराण, कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के शिव मंदिर लोंगनी में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा और दरिया पूजन के साथ हुआ। 19 जुलाई तक चलने वाली कथा का समापन भंडारे के साथ किया जाएगा।
- बरसात में खतरनाक पेड़ों से बचाव की पहल, हमीरपुर में कमेटी की अनुमति से कटेंगे जोखिम वाले पेड़
बरसात के मौसम में हादसों की आशंका को देखते हुए हमीरपुर प्रशासन ने खतरा बने पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए एसडीएम कार्यालय में गठित कमेटी आवेदन के बाद मौके का निरीक्षण कर अनुमति देगी।
- हिमाचल में साइबर ठगों का नया नेटवर्क सक्रिय, किराए के बैंक खातों से करोड़ों की ऑनलाइन ठगी
हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराधियों का नया नेटवर्क सामने आया है, जिसमें किराए पर लिए गए बैंक खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा है। जांच एजेंसियां संदिग्ध खातों को फ्रीज कर कार्रवाई में जुटी हैं।
- करुणामूलक आश्रितों ने मुख्यमंत्री से लगाई नौकरी की गुहार, लंबित मामलों के जल्द निपटारे की मांग
करुणामूलक आश्रित संघ के सैकड़ों सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लंबित नौकरी मामलों को जल्द निपटाने की मांग की। संगठन ने सचिव स्तर पर अटके मामलों में नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने और रिजेक्ट केसों पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया।
- हरोली सिविल अस्पताल को मिलेगी नई सुविधा, 8.50 करोड़ से बनने वाले अतिरिक्त भवन का डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास
हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 100 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल हरोली के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया। करीब 8.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
- शिमला में तहबाजारियों और नगर निगम के बीच बढ़ा विवाद, वेंडर्स ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
राजधानी शिमला में नगर निगम और तहबाजारियों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद वेंडर्स ने रोजगार प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और उचित स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की।
- पीरनिगाह मंदिर संचालन अधिकार को लेकर ग्रामीणों में रोष, बसोली पंचायत ने प्रशासन से मांगी जिम्मेदारी वापसी
पीरनिगाह मंदिर के संचालन अधिकार को लेकर ग्राम पंचायत बसोली और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। पंचायत चुनाव के बाद भी मंदिर प्रबंधन वापस नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और जल्द निर्णय की मांग की।
- डॉ. धनीराम शांडिल बोले- शिक्षा में डिजिटल तकनीक बड़ा बदलाव, युवाओं को नशे से बचाना समाज की जिम्मेदारी
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने शिक्षा में डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग को सराहा। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर दे रही है, वहीं युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकना समाज और सरकार की बड़ी जिम्मेदारी है।
- सोलन बड़ोग हत्याकांड की साजिश का खुलासा: पत्नी के चरित्र पर शक में पति ने भाई-दोस्त संग मिलकर किया जानलेवा हमला
सोलन के बड़ोग क्षेत्र में महिला पर हुए जानलेवा हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार पति ने पत्नी पर शक के चलते भाई और दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा का बिलासपुर में प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा ने बिलासपुर जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा और अपराधों पर रोक लगाने की मांग की।