समाचार संग्रह: पृष्ठ 22
- HRTC सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उठाई लंबित वित्तीय लाभों के भुगतान की मांग, आंदोलन की चेतावनी
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक जसूर में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभ, एरियर, डीए और अन्य बकाया देय भत्तों के जल्द भुगतान की मांग उठाई गई। मंच ने चेतावनी दी कि मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
- नौकरी की दौड़ से अलग मनदीप ने चुना डेयरी फार्मिंग का रास्ता, 7-8 साल से पशुपालन से कमा रहे आजीविका
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की अघार पंचायत के गांव टूंड निवासी युवा मनदीप कुमार ने सरकारी नौकरी की दौड़ से अलग हटकर पशुपालन और डेयरी फार्मिंग को अपना रोजगार बनाया है।
पिछले करीब सात-आठ वर्षों से डेयरी फार्म चला रहे मनदीप अच्छी नस्ल की दुधारू गायों के दूध की बिक्री के साथ जरूरतमंद लोगों को गायें भी उपलब्ध करवाते हैं। उनका कहना है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ पशुपालन को भी बेहतर आजीविका का साधन बनाया जा सकता है।
- ऊना कॉलेज में ABVP की सांकेतिक भूख हड़ताल, चार मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
जिला मुख्यालय स्थित पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ऊना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चार प्रमुख मांगों को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की। ABVP कार्यकर्ताओं ने सेल्फ फाइनांस कोर्सेज की बढ़ी फीस वापस लेने, बेहतर Wi-Fi सुविधा देने, निर्माणाधीन BCA लैब का काम जल्द पूरा करने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई।
कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि मांगों पर बातचीत संभव है, लेकिन बिना अनुमति भूख हड़ताल और नारेबाजी कर कॉलेज का माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- सुजानपुर में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक अवैध रेहड़ियां हटाईं
सुजानपुर शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर परिषद ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। परिषद की टीम ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड और चौक-चौराहों पर बिना अनुमति लगाई गई आधा दर्जन से अधिक रेहड़ियों को हटाया और सामान जब्त किया। नगर परिषद ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
- नूरपुर में 16.02 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त
पुलिस जिला नूरपुर की CIA विंग ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छतरोली क्षेत्र में 16.02 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मामले में 28 वर्षीय अजय कुमार निवासी पठानकोट, पंजाब को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त की गई है।
- शिमला में तिब्बती समुदाय का 24 घंटे का अनशन, भाषा-संस्कृति और धार्मिक पहचान के संरक्षण की उठी मांग
राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में तिब्बती भाषा, संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और विशिष्ट पहचान के संरक्षण की मांग को लेकर तिब्बती समुदाय ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।
रीजनल तिब्बतन वीमेन एसोसिएशन और रीजनल तिब्बतन कम्युनिटी शिमला के संयुक्त आयोजन में 50 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और 24 घंटे का अनशन किया। भाजपा नेता कर्ण नंदा ने भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर तिब्बती समुदाय की मांगों का समर्थन किया।
- न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों का 18वें दिन भी अनशन, मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था के खिलाफ प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन 18वें दिन भी जारी है। शिमला में अब महिला शिक्षक भी आंदोलन में शामिल हो गई हैं। संघ ने सरकार से न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम वापस लेने, लंबित पदोन्नतियों और भर्तियों को आगे बढ़ाने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी गई है।
- सोलन में HIV/AIDS जागरूकता के लिए दो माह का अभियान शुरू, हाई रिस्क ग्रुप पर रहेगा विशेष फोकस
स्वास्थ्य विभाग सोलन की ओर से HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी से जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से इंटरनेशनल यूथ डे से 12 अक्टूबर तक दो माह का विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत जागरूकता रैलियों, जांच शिविरों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को HIV संक्रमण से बचाव, जांच और उपचार की जानकारी दी जाएगी।
- सुजानपुर कॉलेज में एंटी रैगिंग सप्ताह का आगाज, विद्यार्थियों को दिलाई रैगिंग के खिलाफ शपथ
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में एंटी रैगिंग सप्ताह के प्रथम दिन जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने विद्यार्थियों को रैगिंग के खिलाफ शपथ दिलाई और सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सेल्फी पॉइंट के माध्यम से भी एंटी रैगिंग का संदेश दिया गया।
- पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस को लेकर हिमाचल में सियासत गरम, भाजपा ने सुक्खू सरकार को घेरा
हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अनाथ एवं विधवा सेस लागू होने के बाद भाजपा ने सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ बताते हुए सरकार को ‘शुल्क की सरकार’ करार दिया।
राकेश जमवाल ने डीजल वैट और सीमेंट टैक्स बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया, जबकि बलबीर वर्मा ने शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव तत्काल करवाने की मांग की।
- हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे का सेस लागू, हमीरपुर में लोगों ने जताई नाराजगी
हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल महंगा हो गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ‘ऑर्फन एंड विडो सेस’ यानी अनाथ एवं विधवा सेस लागू किया है।
सरकार ने 11 अगस्त को इसकी अधिसूचना जारी की, जिसके बाद मंगलवार आधी रात से सेस प्रभावी हो गया। हमीरपुर में स्थानीय लोगों और युवाओं ने फैसले पर नाराजगी जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।
- चंबा में लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला युवक; महिला हिरासत में
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सरोल क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके साथ रह रही महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- एम्स बिलासपुर पहुंचे CM सुक्खू, बोले- हिमाचल में बढ़ावा देंगे अत्याधुनिक मेडिकल तकनीक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को एम्स बिलासपुर पहुंचे और विभिन्न विभागों का दौरा कर अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से भी मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में एम्स स्तर की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। सुपर स्पेशलिस्ट करके प्रदेश लौटने वाले डॉक्टरों को वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
- ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर हिमाचल पुलिस का विशेष अभियान, जिलों में गूंजेगा राष्ट्रगीत
‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व से अवगत करवाने के साथ देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करना है।
- एम्स बिलासपुर में सांप के जहर पर होगा बड़ा शोध, बिग फोर के खिलाफ नया एंटीवेनम विकसित करने की तैयारी
एम्स बिलासपुर के जैव रसायन विभाग में बिग फोर भारतीय सांपों के जहर पर विशेष शोध परियोजना शुरू होने जा रही है। ICMR ने परियोजना को मंजूरी दी है। शोध में जहर में मौजूद बहुआयामी विषैले टॉक्सिन को लक्ष्य कर नई रिकॉम्बिनेंट पॉलीवैलेंट एंटीवेनम विकसित करने की संभावनाओं का अध्ययन किया जाएगा।
परियोजना के तहत वरिष्ठ परियोजना सहायक के एक पद पर भर्ती होगी, जिसके लिए 21 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं।
- सिरमौर के संगड़ाह में दर्दनाक हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में मंगलवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। गतलोग के समीप एक बोलेरो कैंपर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं। गंभीर चार घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया, जिनमें से एक को PGI चंडीगढ़ भेजा गया है।
- हिमाचल में खराब बोर्ड रिजल्ट पर 123 शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी, जारी हुए कारण बताओ नोटिस
हिमाचल प्रदेश में दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में खराब परिणाम देने वाले 123 शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी है। शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इनमें प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक, प्रवक्ता और TGT शामिल हैं। जवाब मिलने के बाद विभाग आगामी कार्रवाई तय करेगा।
- 77 वर्षीय डॉक्टर ने सरकार को दान की 80 करोड़ से अधिक की संपत्ति, पत्नी की याद में बनाना चाहते हैं स्वास्थ्य केंद्र
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के जोलसप्पड़ निवासी 77 वर्षीय चिकित्सक डॉ. राजेंद्र कंवर ने अपनी और दिवंगत पत्नी कृष्णा कंवर की 80 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति प्रदेश सरकार को समर्पित कर मिसाल पेश की है।
उन्होंने पांच अगस्त को संपत्ति की गिफ्ट डीड सरकार के नाम कर दी। डॉ. कंवर चाहते हैं कि उनकी संपत्ति का इस्तेमाल जरूरतमंदों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हो।
- भराड़ीघाट हादसे में शिमला शहरी कांग्रेस नेता अनिल बख्शी की मौत, पत्नी-बेटा घायल
सोलन के भराड़ीघाट में मंगलवार को पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आने से शिमला शहरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल बख्शी की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और बेटा घायल हुए हैं, जिनका आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है। अनिल बख्शी मालरोड पर गिफ्ट शॉप चलाते थे और शिमला शहरी कांग्रेस की सलाहकार समिति के सदस्य थे।
- शिमला जिला परिषद चुनाव को लेकर बलबीर वर्मा का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- ‘हिटलरशाही’ से चल रहा शासन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बलबीर वर्मा ने शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव को टालने और जिला परिषद सदस्यों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। वर्मा ने दावा किया कि भाजपा के 13 समर्थित सदस्य उनके साथ हैं, जबकि तीन अन्य सदस्य भी भाजपा के संपर्क में हैं।
- सोलन में HRTC बस और कार की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला
सोलन के सलोगड़ा के पास मनसार में बुधवार सुबह HRTC की सरकारी बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा ओवरटेक करने के दौरान होने की बात सामने आ रही है। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
- बागवानों को नोटिस पर चेतन बरागटा का सरकार पर हमला, बोले- 100 करोड़ का बकाया तुरंत चुकाए कांग्रेस
हिमाचल भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने सेब बागवानों को भेजे जा रहे जांच और सत्यापन नोटिस को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने 100 से अधिक बोरी सेब MIS के तहत देने वाले बागवानों से दस्तावेज मांगने पर सवाल उठाते हुए नोटिस वापस लेने और बागवानों का 100 करोड़ रुपये से अधिक बकाया तत्काल जारी करने की मांग की।
- नादौन में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर शिकंजा, 17 दुकानदारों के चालान; 80 दुकानों की जांच
हमीरपुर के नादौन क्षेत्र में खुले में बीड़ी, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने करीब 80 दुकानों का निरीक्षण कर 17 दुकानदारों के चालान किए। स्कूलों के आसपास स्थित दुकानों की विशेष जांच की गई।
- बद्दी में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर और खनन सामग्री से भरा टिप्पर जब्त
बद्दी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर और खनन सामग्री से भरा एक टिप्पर जब्त किया है। मानपुरा पुलिस टीम ने अक्कावाली रत्ता खड्ड और हररायपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। वाहन चालकों के पास खनन संबंधी वैध दस्तावेज नहीं मिले।
- आलमपुर में 7.01 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, सब्जियों और फलों के बीच छिपाकर रखी थी नशीले पदार्थ की डिब्बी
कांगड़ा के आलमपुर में लंबागांव पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7.01 ग्राम हेरोइन/चिट्टे के साथ 29 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी टैक्सी में सवार था और उसके कैरी बैग में सब्जियों व फलों के बीच एक डिब्बी से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- सोलन की बदहाल सड़कों से परेशान शख्स ने खुद संभाली कमान, 300 गड्ढे भरकर विभाग को दिखाया आईना
सोलन शहर की बदहाल सड़कों और जगह-जगह पड़े गड्ढों से परेशान होकर स्थानीय निवासी गोपाल ने खुद सड़कें सुधारने की पहल शुरू कर दी। गोपाल का दावा है कि वह अब तक करीब 300 गड्ढे भर चुके हैं। उनके इस कदम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
- नूरपुर के सरकारी स्कूल पर मंडरा रहा खतरा, धंस रही जमीन और खिसक रहा डंगा; छुट्टियों के बाद बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक स्कूल दरड़ में जमीन धंसने और डंगा खिसकने से स्कूल भवन पर खतरा मंडरा रहा है। छुट्टियां खत्म होने के बाद बच्चों के स्कूल लौटने से पहले स्थानीय लोगों और SMC ने प्रशासन से भवन की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
- आईटीबीपी और किनफेड के बीच बड़ा समझौता, जवानों को मिलेगा स्थानीय पहाड़ी भेड़-बकरी का गुणवत्तापूर्ण मांस
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में आईटीबीपी और किनफेड के बीच पहाड़ी भेड़ एवं बकरी के मांस की आपूर्ति को लेकर एमओयू हुआ। शुरुआती चरण में आईटीबीपी की करीब 10 प्रतिशत मांस जरूरत सहकारी क्षेत्र के माध्यम से पूरी की जाएगी, जिससे स्थानीय पशुपालकों को संस्थागत बाजार और करीब 90 लाख रुपये का वार्षिक आर्थिक अवसर मिलने की उम्मीद है।
- लियो बाईपास को लेकर BRO से मिले चांगो के प्रतिनिधि, शिगर रोड को जल्द वैकल्पिक मार्ग के रूप में खोलने की मांग
लियो बाईपास के निर्माण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ग्राम पंचायत चांगो के प्रतिनिधिमंडल ने BRO अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने शिगर रोड को जल्द वैकल्पिक मार्ग के रूप में खोलने और लियो बाईपास के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की।
- शिमला पुलिस का नशा तस्करों के आर्थिक साम्राज्य पर बड़ा प्रहार, 2.09 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त
शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी वित्तीय कार्रवाई करते हुए बठिंडा से जुड़े नेटवर्क की करीब 2.09 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त/फ्रीज की है। कार्रवाई में लग्जरी वाहन, कमर्शियल प्रॉपर्टी, आवासीय मकान और बैंक बैलेंस शामिल हैं। वर्ष 2026 में अब तक नशा तस्करों की करीब 6.38 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की जा चुकी है।
- विपिन परमार का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- चार साल में अधूरी रहीं गारंटियां, जनता पूछ रही पैसा और विकास कहां गया?
सुलह विधायक विपिन सिंह परमार ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि करीब चार साल के कार्यकाल में सरकार की कई गारंटियां अधूरी हैं और प्रदेश की वित्तीय स्थिति लगातार चिंताजनक हुई है। परमार ने केंद्र से मिली आपदा राहत राशि का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक करने की मांग की।
- भराड़ीघाट में फोरलेन निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरा पत्थर कार पर गिरा; एक की मौत
सोलन जिले के भराड़ीघाट में फोरलेन निर्माण के दौरान पहाड़ी से अचानक बड़ा पत्थर गिरने से कार उसकी चपेट में आ गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए, जिनमें एक की मौत बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं।
- हिमाचल में अग्निशमन सेवाएं होंगी मजबूत, 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहन रवाना; शिमला को 9 और कांगड़ा को 8 मिले
हिमाचल प्रदेश में आग और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शिमला को सबसे अधिक नौ और कांगड़ा को आठ वाहन मिले हैं। सरकार ने अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 65.33 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।
- हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने के संकेत; CM सुक्खू ने कही बड़ी बात
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि हाईकमान की मंजूरी मिलते ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कुल्लू विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने के भी संकेत दिए और कहा कि वह कभी भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा CM ने सेब की MIS खरीद, शिमला जिला परिषद चुनाव, प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे और आपदा राहत के 1500 करोड़ रुपये को लेकर भी बयान दिया।
- बद्दी में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, खनन सामग्री से भरा टिप्पर जब्त
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से भरा एक टिप्पर जब्त किया है। मानपुरा पुलिस ने दवनी क्षेत्र में गश्त के दौरान वाहन को जांच के लिए रोका। चालक खनन सामग्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने टिप्पर को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
- नालागढ़ में कबाड़ कारोबारी पर फायरिंग की कोशिश, बद्दी पुलिस ने 30 मिनट में दो आरोपियों को दबोचा
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में कबाड़ कारोबारी पर फायरिंग की कोशिश के मामले में बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज आधे घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। वहीं, बद्दी में ठेकेदार पर जानलेवा हमला कर लाइसेंसी पिस्टल और लैपटॉप लूटने के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
- CM सुक्खू पर आपत्तिजनक बयान को लेकर विधायक सुधीर शर्मा पर FIR, भोरंज और नादौन में दर्ज हुआ मामला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने के मामले में धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर भोरंज और नादौन पुलिस थानों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने BNS की धारा 353 और 356 के तहत मामला दर्ज कर वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
- कुल्लू में दराट से लगभग कटा हाथ, AIIMS बिलासपुर के डॉक्टरों ने 7 घंटे की सर्जरी से बचाया
कुल्लू में खेत में काम करते समय दराट की चपेट में आने से लगभग पूरी तरह कट चुके हाथ को AIIMS बिलासपुर के चिकित्सकों ने करीब सात घंटे की जटिल माइक्रो-सर्जरी के जरिए सफलतापूर्वक जोड़ दिया। डॉक्टरों ने कटी हुई रक्तवाहिनियों, नसों और टेंडन की मरम्मत कर हाथ में दोबारा रक्त संचार बहाल किया और उसकी कार्यक्षमता बचाने में सफलता हासिल की।
- श्रावण अष्टमी मेले के लिए दुल्हन की तरह सजा श्री नैना देवी मंदिर, 13 अगस्त से शुरू होगा मेला
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर को श्रावण अष्टमी मेले के लिए भव्य रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, लड़ियों और आकर्षक लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 13 अगस्त से शुरू होने वाले मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
- चंबा में पिता ने 6 साल के बेटे को रावी नदी में धकेला, खुद पुलिस चौकी पहुंचकर कबूला गुनाह
हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक पिता पर अपने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में धकेलने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पिता ने चंबा-पठानकोट मार्ग पर परेल पुल से बच्चे को नदी में धकेला और इसके बाद सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंचकर खुद इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
- चंबा में HRTC पेंशनर्स की बैठक, समय पर पेंशन और लंबित वित्तीय लाभ जारी करने की उठी मांग
चंबा में हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन की मासिक बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर चर्चा हुई। संगठन ने सरकार से हर माह समय पर पेंशन देने, 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लंबित लाभ देने, महंगाई भत्ता और संशोधित वेतनमान का एरियर जारी करने की मांग की।
- चंबा में वन विभाग के दिहाड़ीदारों का फूटा गुस्सा, लंबित वेतन और नियमितीकरण को लेकर धरना-प्रदर्शन
चंबा वन मंडल की विभिन्न पौधशालाओं में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों ने वर्ष 2024-25 का लंबित वेतन जारी न होने और नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द समाधान की मांग की।
- हिमाचल पुलिस तबादलों में बड़ा बदलाव, काजा SDPO अजय भारद्वाज का ट्रांसफर रद्द; वीरी सिंह की तैनाती बदली
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में किए गए तबादलों में आंशिक संशोधन किया है। काजा के SDPO अजय कुमार भारद्वाज का सोलन DSP मुख्यालय पद पर किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है। वहीं ज्वाली के SDPO वीरी सिंह की काजा में प्रस्तावित तैनाती भी बदल दी गई है। अब उन्हें तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह, जिला मंडी में DSP के पद पर तैनाती दी गई है।
- शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को नोटिस
शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में देरी पर हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। चुनाव परिणाम घोषित होने के करीब ढाई महीने बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर अदालत ने सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त 2026 को होगी।
- शांता कुमार ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की उठाई मांग, बोले- 15 अगस्त से पहले हो घोषणा
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने जम्मू-कश्मीर को जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि 15 अगस्त से पहले इसकी घोषणा की जाए और प्रधानमंत्री स्वयं जम्मू-कश्मीर जाकर जनता को बधाई दें।
- ऊना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा शहर
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ऊना शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भाजपा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भाजयुमो की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इंदिरा गांधी खेल परिसर से शुरू हुई यात्रा शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई, जहां विधायक सतपाल सिंह सत्ती सहित भाजपा नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- CM सुक्खू 12 और 14 अगस्त को बिलासपुर दौरे पर, मछुआरा सम्मेलन और वन महोत्सव में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 और 14 अगस्त को बिलासपुर जिला प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह झंडुता के धराड़सानी में मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि वितरण एवं मछुआरा सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
14 अगस्त को घुमारवीं के निहारी में राज्य स्तरीय वन महोत्सव में शामिल होंगे और दधोल में विद्यार्थियों से संवाद के साथ विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
- चंबा बस हादसे में अनाथ हुए 9 बच्चों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सहारा, 7 को सुख शिक्षा और 2 को सुख आश्रय योजना
चंबा-बैरागढ़ मार्ग के चलुंज मोड़ के पास हुए निजी बस हादसे में माता-पिता का सहारा खोने वाले नौ बच्चों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। सात बच्चों को सुख शिक्षा योजना और दो बच्चों को सुख आश्रय योजना में शामिल किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा कर बच्चों का ब्योरा जुटा लिया है।
- हिमाचल में बारिश का कहर: आनी में मलबे की चपेट में आईं 2 कारें, दो घायल; कई सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिलों में लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। आनी में अलग-अलग घटनाओं में दो कारें मलबे और चट्टानों की चपेट में आ गईं, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। सैंज-न्यूली मार्ग पर भूस्खलन और बकशाहल में 11 घरों पर खतरा मंडरा रहा है। कई प्रमुख सड़कें भी बाधित हुई हैं।
- हिमाचल में मुख्यमंत्री सहारा योजना हुई ऑनलाइन, घर बैठे मिलेगा लाभ; अब तक 1562 आवेदन प्राप्त
हिमाचल सरकार ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। अब पात्र लोग घर बैठे ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। नई व्यवस्था के बाद अब तक 1562 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
- हिमाचल में 300 से ज्यादा निजी क्लीनिक जांच के घेरे में, पर्ची पर युवाओं को लिखी जा रही नशीली दवाएं
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान के बीच 300 से अधिक निजी क्लीनिक, अनधिकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता और झोलाछाप डॉक्टर जांच के दायरे में आए हैं। STF की जांच में कई जगह नियंत्रित और नशीली दवाओं के संभावित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में ऐसे मामले सबसे अधिक मिले हैं।
- शिमला के संजौली में देर रात दरकी पहाड़ी, मलबे में दबीं स्कूटी समेत 5 बाइक; सड़क बंद
शिमला के संजौली के समिट्री क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 10:10 बजे अचानक पहाड़ी दरक गई। भारी मलबा सड़क पर आ गिरा, जिसकी चपेट में एक स्कूटी समेत पांच बाइक दब गईं। भूस्खलन से बिजली के खंभे भी सड़क पर गिर गए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।
- हिमाचल में भारी बारिश के बीच कुल्लू में आज सभी शिक्षण संस्थान बंद, बोर्ड परीक्षाएं रहेंगी जारी
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच कुल्लू उपमंडल में 11 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि, बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।
- हिमाचल में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, 259 सड़कें बंद; 161 ट्रांसफार्मर और 54 पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। 11 अगस्त सुबह की सरकारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 259 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 161 बिजली ट्रांसफार्मर और 54 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 120 सड़कें बंद हैं।
- कांगड़ा की खड्डों में जान जोखिम में डाल रहे पर्यटक, पानी के बीच फोटोशूट और शराब का वीडियो वायरल
कांगड़ा में मानसून के दौरान खड्डों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खड्डों में उतरकर फोटोशूट और शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने लोगों से खड्डों और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।
- हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अस्पतालों में कॉटन-इंजेक्शन तक नहीं: विपिन सिंह परमार
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुलह विधायक विपिन सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के अस्पतालों में कॉटन, इंजेक्शन और जरूरी चिकित्सा सामग्री तक की कमी है।
परमार ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर पहुंच चुकी है और सरकार की नीतियों का सबसे ज्यादा नुकसान गरीब व ग्रामीण मरीजों को उठाना पड़ रहा है।
- 12 अगस्त 2026 को देवगुरु बृहस्पति का उदय: जानिए किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव और आसान उपाय
5 जुलाई से अस्त चल रहे देवगुरु बृहस्पति 12 अगस्त 2026 को उदित होने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु के उदय होने से ज्ञान, धन और तरक्की के शुभ योग बन रहे हैं। जानिए सभी 12 राशियों पर इसका संभावित प्रभाव और सरल ज्योतिषीय उपाय।
- नाहन में किसान-मजदूरों की रोष रैली, केंद्र की नीतियों के खिलाफ जेल भरो आंदोलन शुरू
नाहन में किसान सभा और संयुक्त मजदूर संगठनों की समन्वय समिति ने केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष रैली और जेल भरो आंदोलन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने चार लेबर कोड रद्द करने, किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देने, निजीकरण रोकने और मजदूरों के लिए 42 हजार रुपये मासिक न्यूनतम वेतन की मांग उठाई।
- सिरमौर के रवि कुमार ने UPSC CAPF में हासिल की ऑल इंडिया 82वीं रैंक, बने असिस्टेंट कमांडेंट
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कोलर गांव के रवि कुमार ने UPSC CAPF परीक्षा में ऑल इंडिया 82वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रवि इससे पहले पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग में TGT शिक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
- तरराष्ट्रीय युवा दिवस पर रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हिमाचल के लालित कुमार डोगरा
हिमाचल प्रदेश के युवा नेतृत्वकर्ता और एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लालित कुमार डोगरा रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 12 से 18 अगस्त 2026 तक ट्यूमेन क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न देशों के युवा प्रतिनिधि शामिल होंगे।
- हिमाचल के 6 सरकारी स्कूल बनेंगे राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल, स्मार्ट क्लास से लेकर स्विमिंग पूल तक मिलेंगी सुविधाएं
हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए छह सरकारी स्कूलों को राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, पौष्टिक भोजन और स्विमिंग पूल जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
- हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों को बड़ी राहत, साल में 15 दिन का अकादमिक अवकाश मंजूर
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की फैकल्टी को एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम 15 दिन का अकादमिक अवकाश देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा परीक्षा ड्यूटी, निरीक्षण, सम्मेलनों और NMC-NDC से जुड़े कार्यों में भाग लेने के लिए उपलब्ध होगी।
- लडभड़ोल में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस का पलटवार, कैप्टन वीरेंद्र सिंह बोले- जीवन ठाकुर पर लगाए आरोप बेबुनियाद
लडभड़ोल कांग्रेस जोन अध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने स्थानीय नेता जीवन ठाकुर पर विकास कार्य रोकने के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जबकि खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत के लिए बड़े बजट की आवश्यकता है।
कांग्रेस ने क्षेत्र की 19 पंचायतों के प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों से एकजुट होकर विकास की रणनीति बनाने की अपील की है।
- हिमाचल में धर्मांतरण कानून को और सख्त करने की मांग, हिंदू संघर्ष समिति ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
हिंदू संघर्ष समिति ने हिमाचल प्रदेश में धर्मांतरण कानून को और सख्त करने की मांग उठाई है। समिति ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर हिमाचल प्रदेश धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम, 2019 में संशोधन, प्रलोभन आधारित धर्मांतरण को स्पष्ट रूप से दंडनीय बनाने और सजा बढ़ाने की मांग की है।
- फतेहपुर में लाभार्थी संवाद कार्यक्रम, विधायक भवानी सिंह पठानिया ने सुनीं गरीब परिवारों की समस्याएं
फतेहपुर के पंचायत घर मच्छोट में लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक भवानी सिंह पठानिया ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों की समस्याएं सीधे सुनीं। कुछ मामलों का मौके पर समाधान करवाया गया, जबकि अन्य समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
- चंबा में सीटू का जोरदार प्रदर्शन, मजदूर-किसान मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
चंबा में सीटू जिला कमेटी ने मजदूर और किसान संगठनों के संयुक्त आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया। सीटू नेताओं ने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों और मुक्त व्यापार समझौतों का विरोध करते हुए चारों नई श्रम संहिताएं रद्द करने समेत कई मांगें उठाईं।
- राजेंद्र राणा पर FIR के खिलाफ सुजानपुर में भाजपा का प्रदर्शन, बोले- एक राज्य में दो कानून मंजूर नहीं
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर दर्ज FIR के विरोध में सुजानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल सुजानपुर और बमसन ने राज्यपाल के नाम SDM को ज्ञापन सौंपकर FIR रद्द करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई कर रही है।
- हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाक के बाद भी दूसरी शादी तक पत्नी को देना होगा भरण-पोषण
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि तलाक के बाद भी जब तक महिला दूसरी शादी नहीं करती, पूर्व पति उसे भरण-पोषण देने के दायित्व से मुक्त नहीं हो सकता। कोर्ट ने हमीरपुर फैमिली कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए पति की याचिका खारिज कर दी।
- सरकाघाट में स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन सुविधाओं को लेकर पूर्व मंत्री रंगीला राम राव ने उठाए सवाल
पूर्व मंत्री रंगीला राम राव ने सरकाघाट में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की जरूरत है।
- केलांग में जनजातीय उत्सव और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, एसडीएम ने समितियों को दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
केलांग में राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव-2026 और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एसडीएम कुनिका ऐकर्स ने सभी समितियों और उप-समितियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
- सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर धंसी सड़क, सीमेंट से भरा ट्रक मकान की छत पर गिरा
मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर जय देवी गुरुद्वारे के पास सोमवार सुबह सड़क धंसने से सीमेंट से भरा ट्रक नीचे मकान की छत पर जा गिरा। हादसे के समय मकान खाली होने से बड़ा हादसा टल गया। ट्रक चालक घायल हुआ है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
- नेरवा में अग्निशमन चौकी का लोकार्पण, 55 हजार लोगों को मिलेगा फायदा; 17 नए पद स्वीकृत
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा नेरवा में नवस्थापित अग्निशमन चौकी का लोकार्पण किया। चौकी से करीब 55 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। इसके संचालन के लिए 17 नए पद स्वीकृत किए गए हैं और जल्द ही दो अग्निशमन वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- हिमाचल में OPS पर कोई बदलाव नहीं होगा, पालमपुर में 10 इलेक्ट्रिक बसों को मिली हरी झंडी
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (OPS) में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पालमपुर में 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाते हुए उन्होंने कहा कि HRTC के बेड़े में आने वाले समय में 1000 और इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी।
- पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों ने निकाली सरकार और प्रशासन की शव यात्रा, आठ दिन से प्रदर्शन जारी
पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले आठ दिनों से प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सोमवार को सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की शव यात्रा निकालकर विरोध जताया।
छात्रों ने फीस वृद्धि वापस लेने, सीटें कम न करने, स्थायी कुलपति की नियुक्ति और शिक्षकों की भर्ती की मांग उठाई। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
- सावन के अंतिम सोमवार पर सोलन के शिव मंदिर में विशेष आराधना, गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’
सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर सोलन के लोअर बाजार स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं को सावन सोमवार के धार्मिक महत्व, रुद्राभिषेक, शिव पूजन और मंत्र जाप के बारे में जानकारी दी गई। मंदिर परिसर में ‘ॐ नमः शिवाय’ के जाप से माहौल भक्तिमय नजर आया।
- क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 91 लाख के आधुनिक उपकरण मिलेंगे
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। रोगी कल्याण समिति की बैठक में 91 लाख रुपये के आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाने, डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़ाने, जरूरतमंद मरीजों की निशुल्क जांच और अधिकांश पोस्टमार्टम अस्पताल में ही करवाने के निर्देश दिए गए।
- पालमपुर डिपो को मिली 10 नई इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी
पालमपुर डिपो में 10 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गई हैं। डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें एक बार चार्ज होने पर करीब 180 किलोमीटर तक चल सकती हैं। उन्होंने कहा कि HRTC को मजबूत करने के लिए 47 नई डीजल बसें भी खरीदी जाएंगी।
- सुजानपुर-संधोल मुख्य मार्ग का निर्माण कब होगा पूरा? अधूरे काम से परेशान जनता, सड़कों पर उतरने की चेतावनी
सुजानपुर-संधोल मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। करीब 43 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस सड़क का कुछ हिस्सा तैयार हो चुका है, लेकिन आगे का काम रुकने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। जनता ने सरकार, विभाग और ठेकेदार से जल्द निर्माण पूरा करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
- भारत छोड़ो दिवस पर हमीरपुर में ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज
भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ पर हमीरपुर में सीटू सहित विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर से गांधी चौक तक रैली निकालकर चार लेबर कोड रद्द करने और मजदूर-किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग उठाई।
- सुधीर शर्मा की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में गलोड़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लेकर सुधीर शर्मा की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में हमीरपुर के गलोड़ बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सुधीर शर्मा का पुतला जलाया और सार्वजनिक माफी की मांग उठाई।
- नूरपुर में महिला मंडल भवन निर्माण के लिए विधायक रणवीर निक्का ने किया सहयोग, महिलाओं ने जताया आभार
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की आघार पंचायत के वार्ड नंबर-2 में महिला मंडल भवन के निर्माण और आवश्यक सामान की खरीद के लिए विधायक रणवीर सिंह निक्का ने सहयोग किया। महिला मंडल की सदस्यों ने विधायक का आभार जताते हुए भवन का शेष कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग उठाई।
- पाकिस्तानी बॉक्सर ने कहा- ‘नरेंद्र’ नाम से नफरत हो गई, PM मोदी भी नहीं रोक पाए हंसी
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का मजेदार किस्सा साझा किया। बेरवाल ने बताया कि पाकिस्तानी बॉक्सर को हराने के बाद उसने मजाक में कहा था कि उसे अब ‘नरेंद्र’ नाम से ही नफरत हो गई है। यह किस्सा सुनकर पीएम मोदी भी ठहाका लगाकर हंस पड़े।
- सुधीर शर्मा की कथित टिप्पणी पर ऊना में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर कथित टिप्पणी के विरोध में ऊना में युवा कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से रोटरी चौक तक आक्रोश जुलूस निकाला और सुधीर शर्मा का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस ने विधायक से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।
- सोलन में BPL परिवारों के लिए विशेष शिविर, 19 पंचायतों के 400 लोगों ने लिया हिस्सा
विकास खंड सोलन में मुख्यमंत्री सुपोषित परिवार योजना के साथ BPL परिवारों के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। 19 पंचायतों से करीब 350 से 400 लोगों ने हिस्सा लिया।
विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। शिविर में आवास, शौचालय, रोजगार, स्वरोजगार और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर भी जागरूक किया गया।
- हमीरपुर की चार विधानसभाओं में BDC चेयरमैन-वाईस चेयरमैन नहीं बने, भाजपा ने निकाली रैली
जिला हमीरपुर की चार विधानसभा क्षेत्रों में BDC चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव नहीं होने के मुद्दे को लेकर भाजपा मंडल हमीरपुर ने सोमवार को शहर में रैली निकाली और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा ने प्रदेश सरकार पर पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में देरी और BDC पदों पर नियुक्ति न करने का आरोप लगाया। साथ ही लंबलू उपतहसील में दो महीने से रिक्त तहसीलदार के पद को जल्द भरने की मांग उठाई।
- चंबा बस हादसा: पत्नी को खोने के बाद घायल बेटियों से मिलने अस्पताल पहुंचे मोती सिंह, मां को तलाशती रहीं मासूम आंखें
चंबा के बैरागढ़-तीसा मार्ग पर हुए बस हादसे में पत्नी नीलमा को खोने के बाद मोती सिंह रविवार को घायल बेटियों से मिलने चंबा अस्पताल पहुंचे। चारों मासूम बेटियां अब भी मां के लौटने का इंतजार कर रही हैं।
सबसे छोटी बेटी प्रियंका के मां के बारे में पूछने पर पिता के पास कोई जवाब नहीं था। पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद बेटियों से मिलकर मोती सिंह भारी मन से वापस घर लौट गए।
- सोलन बायपास पर बेपटरी ट्रैफिक व्यवस्था, पुलिस की गुमटी मौजूद फिर भी कर्मी नदारद
सोलन बायपास पर यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। हैरानी की बात यह है कि ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस की गुमटी मौजूद होने के बावजूद मौके पर ट्रैफिक कर्मी नजर नहीं आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
- हमीरपुर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक आशीष शर्मा बोले- सुधीर शर्मा ने सोच-समझकर दिया होगा बयान
हमीरपुर में भाजपा मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भोटा चौक से गांधी चौक तक निकली यात्रा में विधायक आशीष शर्मा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। इस दौरान भारत माता और भारतीय सेना के जयकारों से माहौल गूंज उठा। विधायक ने मुख्यमंत्री को लेकर सुधीर शर्मा के बयान पर कहा कि उन्होंने सोच-समझकर ही बयान दिया होगा।
- भारत-रूस के बीच बन सकता है सीधा रेल संपर्क, रूस ने रखा प्रस्ताव; कई देशों से होकर गुजरेगा संभावित मार्ग
भारत और रूस के बीच भविष्य में सीधी रेल कनेक्टिविटी शुरू होने की संभावना बन सकती है। रूस के उपप्रधानमंत्री मराट खुसनुलिन ने रूस से हिंद महासागर तक सीधा रेल संपर्क विकसित करने की संभावनाएं तलाशने की बात कही है।
संभावित मार्ग तुर्कमेनिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए भारत तक पहुंच सकता है। हालांकि, अभी यह प्रस्ताव शुरुआती चरण में है और कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
- अग्निवीर भर्ती ठगी में युवतियां भी गिरोह का हिस्सा, 700 अभ्यर्थियों का जुटाया था डाटा
अग्निवीर भर्ती के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के नेटवर्क में युवतियों के शामिल होने का भी खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच के अनुसार युवतियां अभ्यर्थियों को फोन कर अपने जाल में फंसाती थीं और उन्हें दलालों से मिलवाती थीं। धर्मशाला भर्ती के दौरान गिरोह ने करीब 700 अभ्यर्थियों का डाटा जुटाया था। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि तीन फरार हैं।
- ऊना में देशभक्ति के रंग में रंगा म्युनिसिपल पार्क, पुलिस ब्रास बैंड की धुनों से गूंजा शहर
वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को ऊना के म्युनिसिपल पार्क में हिमाचल प्रदेश पुलिस के ब्रास बैंड ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार प्रस्तुतियां दीं। बैंड की धुनों से पूरा पार्क राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया और लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के जयघोष लगाए।
- आईजीएमसी शिमला में बेहद दुर्लभ मामला, गर्भ में पल रहे भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण
आईजीएमसी शिमला में चिकित्सा जगत का बेहद दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां गर्भ में पल रहे एक भ्रूण के मुंह के भीतर दूसरे भ्रूण जैसी संरचना मिली। चिकित्सकीय भाषा में इसे ‘फीटस इन फीटू’ कहा जाता है।
खास बात यह है कि इस असामान्यता की पहचान बच्चे के जन्म के बाद नहीं, बल्कि गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड जांच से ही हो गई। मामले की केस रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुई है।
- कुल्लू में पार्वती नदी और मनालसू नाले से मिले दो शव, एक युवक 23 जुलाई से था लापता
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पार्वती नदी और मनालसू नाले से दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। पार्वती नदी से मिला शव मणिकर्ण क्षेत्र के 25 वर्षीय देवेंद्र कुमार का है, जो 23 जुलाई से लापता था। वहीं, मनालसू नाले से नेपाल निवासी मौसम दरनाल का शव बरामद हुआ, जो ओल्ड मनाली में सिलाई का काम करता था।
- बिलासपुर की अर्चिता और श्रेया ने रोइंग में रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नेशनल गोल्ड
कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में बिलासपुर की अर्चिता और श्रेया ने डबल स्कल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किया है। इससे पहले हैदराबाद में हुई 26वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में भी दोनों ने स्वर्ण पदक जीता था।
- हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: डीजल जेनरेटर से खुद के लिए बनाई बिजली पर नहीं लगेगा बिजली टैक्स
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने औद्योगिक और अन्य उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि डीजल जेनरेटर या किसी अन्य साधन से अपने उपयोग के लिए पैदा की गई बिजली पर राज्य सरकार बिजली ड्यूटी नहीं वसूल सकती। कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश बिजली (ड्यूटी) अधिनियम, 2009 की धारा 3(1)(xi) को अवैध घोषित करते हुए रद्द कर दिया।
- जलवायु परिवर्तन से हिमालयी नदियों पर बढ़ेगा दबाव, सूखे मौसम में 80% तक घट सकता है नदी प्रवाह
जलवायु परिवर्तन आने वाले दशकों में हिमालयी नदियों और जलविद्युत परियोजनाओं के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। एक अध्ययन के अनुसार सदी के अंत तक तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। मानसून की बारिश 40 फीसदी तक बढ़ने, जबकि सर्दियों की बारिश 90 फीसदी तक घटने का अनुमान है। सूखे मौसम में नदियों का औसत बहाव करीब 80 फीसदी तक कम हो सकता है।
- दो दिन बाद फिर शुरू हुई किन्नौर कैलाश यात्रा, 375 श्रद्धालु रवाना; 15 अगस्त तक बढ़ी यात्रा अवधि
खराब मौसम और नाले का जलस्तर बढ़ने के कारण दो दिन स्थगित रही किन्नौर कैलाश यात्रा रविवार को फिर शुरू हो गई। तंगलिंग बेस कैंप से पंजीकरण, मेडिकल जांच और पर्यावरण शुल्क की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 375 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। अब तक करीब ढाई हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन ने यात्रा की अवधि बढ़ाकर 15 अगस्त तक कर दी है।