सुधीर शर्मा की कथित टिप्पणी पर ऊना में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
सार
धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर कथित टिप्पणी के विरोध में ऊना में युवा कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से रोटरी चौक तक आक्रोश जुलूस निकाला और सुधीर शर्मा का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस ने विधायक से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।
प्रकाशित: ()2 मिनट396 शब्द

