मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

Varsha Mahant

TV Incharge

1000 लेख

नवीनतम रिपोर्ट से: मंडी सीबीएसई स्कूल के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

इरफान अंडर-19 और रितिक व रिद्धिमा अंडर-14 वर्ग में दिखाएंगे दमखम, अलग-अलग राज्यों में होंगे राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले मंडी सीबीएसई स्कूल के तीन विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय स्कूल गेम्स में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कटोच ने बताया कि इरफान का चयन अंडर-19 वर्ग में हुआ है, जबकि रितिक और रिद्धिमा अंडर-14 वर्ग में प्रदेश का

प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य अनिल कटोच के अनुसार, इरफान छत्तीसगढ़ के रायपुर, रिद्धिमा तमिलनाडु के कोयंबटूर और रितिक मध्य प्रदेश के गुना में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि रिद्धिमा इसी वर्ष दूसरी बार अंडर-14 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी।

अनिल कटोच ने कहा कि यह उपलब्धि स्कूल के लिए हर्ष और गर्व का विषय है। आज के समय में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास बेहद जरूरी है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलों में भी आगे आना चाहिए । उन्होंने कहा कि नशा और मोबाइल का बढ़ता इस्तेमाल बच्चों के विकास में बाधा बन सकता है, इसलिए उन्हें खेल गतिविधियों

से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने तीनों विद्यार्थियों को अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि के लिए…

पूर्ण रिपोर्ट पढ़ें