Shaniya Rahi
27 लेख
नवीनतम रिपोर्ट से: सोलन का 20 वर्षीय युवक सड़क हादसे में मौत, पांच घायल
हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। बागी से नारकंडा की ओर जा रही एक ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में सोलन जिले के 20 वर्षी य युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शाम करीब 6 बजकर 35
मिनट पर हुआ। स्थानीय निवासी दिनेश रोठा उस समय अपने घर पर थे। उन्होंने देखा कि एक कार सड़क से फिसलकर सीधे खाई में जा गिरी। कार गिरते ही तेज चीख-पुकार सुनाई दी। दिनेश रोठा तुरंत अपने कामगारों के साथ खाई की ओर दौड़े। नीचे पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कार पूरी तरह टूट चुकी थी। उन्होंने तुरंत पुलिस और
बचाव दल को सूचना दी और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। कार में कुल छह लोग सवार थे और सभी सोलन जिले के रहने वाले थे। हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही
है।
पूर्ण रिपोर्ट पढ़ें