मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

MukulDev Rakshpati

TV Incharge

1000 लेख

नवीनतम रिपोर्ट से: चंबा के पुंदला जंगल में शादी जा रही महिला पर हमला, सोने के गहने लूटे

पुंदला के जंगल में वारदात, महिला के मुंह में रूमाल ठूंसकर सिर पर पत्थर से किए कई वार हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दिनदहाड़े महिला पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की वारदात सामने आई है। महिला अपनी मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान पुंदला के जंगल के सुनसान रास्ते पर एक युवक

ने उस पर पत्थर से कई वार किए और करीब 7 लाख रुपये के सोने के गहने लूटकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित महिला की पहचान कोलका पंचायत के धरमरी गांव निवासी कौशल्या पत्नी काकू राम के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने

बताया कि वह अपनी मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान मुर्गियों की सप्लाई का काम करने वाला अभिषेक काफी देर से उसका पीछा कर रहा था। पुंदला के जंगल के सुनसान रास्ते पर पहुंचते ही युवक ने उस पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार, आरोपी

ने अपनी जेब से रुमाल निकालकर उसके मुंह में ठूंस दिया और सिर पर पत्थर से कई वार किए। गंभीर…

पूर्ण रिपोर्ट पढ़ें