Ritesh Chauhan
10 लेख
नवीनतम रिपोर्ट से: एक्स सर्विसमैन वार्ड श्रेणी के तहत आशा अध्यापक के 4 पद भरने की प्रक्रिया शुरू
सरकाघाट : प्राथमिक शिक्षा विभाग मंडी द्वारा वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन श्रेणी के अंतर्गत आशा अध्यापक के चार पदों को बैचवाइज भरने के लिए रोजगार कार्यालय सरकाघाट को मांग पत्र भेजा गया है। इनमें अन्य पिछड़ा वर्ग का 1, अनुसूचित जाति के 2 तथा अनुसूचित जनजाति का 1 पद शामिल हैं। जारी मांग पत्र के अनुसार आवेदक की शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी विषय में 50% अंकों सहित स्नातक या हिंदी विषय में स्नातकोत्तर तथा भाषा अध्यापक का टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। रोजगार कार्यालय ने सूचित किया है कि, वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन श्रेणी के पात्र आवेदक 30 दिसंबर 2025 से पहले अपना नाम ऑनलाइन
माध्यम से रोजगार कार्यालय में पंजीकृत करवाना सुनिश्चित करें। ताकि उनकी जानकारी उपरोक्त तिथि से पूर्व उप-निदेशक, प्राथमिक शिक्षा विभाग मंडी को भेजी जा सके। आवेदक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में आकर विभाग को भेज ी गई पात्र अभ्यर्थियों की सूची में अपना नाम भी चैक कर सकते हैं। यदि किसी आवेदक को पंजीकरण संबंधी कोई समस्या आती है
या पदों से संबंधित अतिरिक्त जानकारी चाहिए, तो वह रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकता है।
पूर्ण रिपोर्ट पढ़ें