कसौली में 225 करोड़ रुपये की सिंचाई और पेयजल योजनाओं पर तेजी से काम, अंतिम चरण में कई परियोजनाएं: मुकेश अग्निहोत्री

Published:

सोलन।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपये की सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं का कार्य अंतिम चरण में है। वह आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के कुमारहट्टी में आयोजित एक आभार सभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को दी बधाई

मुकेश अग्निहोत्री ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि गांवों के समग्र विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा जताई कि सभी प्रतिनिधि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग देंगे।

135 करोड़ की गिरी पेयजल योजना 90 फीसदी पूरी

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 135 करोड़ रुपये की लागत से बन रही गिरी पेयजल आपूर्ति योजना का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी स्थानीय लोगों के सहयोग से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस योजना के पूर्ण होने पर 17 ग्राम पंचायतों के लगभग 180 गांवों के 55 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।

सिंचाई योजनाओं से किसानों को मिलेगा फायदा

उन्होंने बताया कि 4.50 करोड़ रुपये की लागत से पट्टा-बरावरी सिंचाई योजना का कार्य भी प्रगति पर है। इसके पूरा होने पर 10 गांवों की लगभग 116 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इसके अलावा 1.15 करोड़ रुपये की लागत से हरिपुर सिंचाई योजना का निर्माण कार्य भी जारी है। इस योजना से 54 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी और आठ गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।

एडीबी सहायता से पेयजल और सीवरेज परियोजनाएं

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एशियन विकास बैंक के सहयोग से 38 करोड़ रुपये की पेयजल योजना पर भी कार्य चल रहा है। इसके पूरा होने पर 10 ग्राम पंचायतों के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

उन्होंने बताया कि 47 करोड़ रुपये की लागत से परवाणू सीवरेज योजना का कार्य भी प्रगति पर है। योजना के पहले जोन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे जोन का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सीवरेज सुविधाएं मिलेंगी।

शिक्षा मंत्री और विधायक ने भी किया संबोधित

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि ग्राम पंचायत चेवा को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और ग्राम पंचायतों के विकास के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, विभिन्न बोर्ड एवं निगमों के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें