शिविर में 7 मादा और 8 नर श्वानों का किया गया ऑपरेशन, नगर परिषद श्री नैना देवी जी ने भी दिया सहयोग
पशु चिकित्सालय घवांडल में शुक्रवार को पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई, जिनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे।
शिविर में शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. राम स्वरूप ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर सेवाएं प्रदान कीं। इसके अलावा पशु चिकित्सा अधिकारी घवांडल डॉ. सुशील शर्मा और पशु चिकित्सा अधिकारी बस्सी डॉ. अरुण नेगी ने भी श्वानों की शल्य चिकित्सा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर के सफल आयोजन में एएचए हेम चंद मराठा, वीपी बीरू राम, राकेश कुमार, विजेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार तथा अटेंडेंट चमन कुमार और सचिन कुमार ने सहयोग दिया। वहीं, नगर परिषद श्री नैना देवी जी का भी विशेष योगदान रहा।
शिविर का मुख्य उद्देश्य नर और मादा श्वानों की अनियंत्रित बढ़ती संख्या पर नियंत्रण लगाना तथा पशु कल्याण और जनहित को बढ़ावा देना था।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube