श्री नैना देवी में अष्टमी पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु, 50 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

श्री नैना देवी में अष्टमी पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु, 50 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
श्री नैना देवी में अष्टमी पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु, 50 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

Published:

माता महागौरी की विधिवत पूजा-अर्चना, कड़ाह प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि; मंदिर प्रशासन और पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में अष्टमी पूजन के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु माता के दर्शन और अष्टमी पूजन कर चुके हैं। मंदिर में अभी भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। अष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर में माता रानी के महागौरी स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है।

पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं ने अष्टमी पूजन के दौरान माता रानी को कड़ाह प्रसाद का भोग लगाया और मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालकर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर के पुजारी बृजेश शर्मा ने बताया कि श्री नैना देवी मंदिर में अष्टमी पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अष्टमी के अवसर पर माता जी के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जा रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नवरात्र मेले के दौरान अब तक किसी भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें