मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

180 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर माता श्री नैना देवी के दरबार पहुंचे 70 श्रद्धालु, पैरों में पड़े छाले

सार

माता श्री नैना देवी के भक्तों ने भक्ति की अनूठी मिसाल पेश की। पंजाब के धुरी से करीब 180 किलोमीटर की दंडवत यात्रा करते हुए लगभग 70 श्रद्धालु तीसरे दिन माता श्री नैना देवी के दरबार पहुंचे। कई श्रद्धालुओं के पैरों में छाले पड़ गए थे।

TV Incharge

2 मिनट
180 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर माता श्री नैना देवी के दरबार पहुंचे 70 श्रद्धालु, पैरों में पड़े छाले

पंजाब के धुरी से पेट के बल चलकर तीसरे दिन पहुंचे श्रद्धालु, बोले- माता रानी ही देती हैं इतनी कठिन यात्रा की शक्ति

बिलासपुर के श्री नैना देवी जी में माता रानी के भक्तों की अनूठी भक्ति देखने को मिली। पंजाब के धुरी से करीब 180 किलोमीटर की दूरी तय कर लगभग 70 श्रद्धालु दंडवत यात्रा करते हुए माता श्री नैना देवी के दरबार पहुंचे। श्रद्धालु पेट के बल चलकर यह कठिन यात्रा पूरी कर तीसरे दिन माता रानी के दरबार में पहुंचे।

इस कठिन यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं के पैरों में छाले पड़ गए थे और उनके पैरों पर पट्टियां बंधी हुई थीं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा जारी रखी और माता के दरबार तक पहुंचे।

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि माता श्री नैना देवी ही उन्हें इस प्रकार की कठिन यात्रा करने की शक्ति प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि रास्ते टूटे-फूटे थे और गर्मी भी थी, लेकिन इसके बावजूद माता के भक्तों ने अपनी यात्रा पूरी की।

श्रद्धालुओं का कहना है कि यह सब माता रानी के आशीर्वाद से ही संभव हो पाता है। उन्होंने माता रानी से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे इसी तरह लगातार माता के दरबार में ऐसी यात्राएं करते रहें।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें