मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

बलद्वारा में संत निरंकारी महिला संत समागम आयोजित, महिलाओं ने दिया भक्ति और सेवा का संदेश

सार

बलद्वारा में संत निरंकारी मिशन जोन-6 मंडी का महिला संत समागम आयोजित हुआ। समागम में एक हजार से अधिक महात्माओं और बहनों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने भक्ति, सेवा और अच्छे संस्कारों का संदेश दिया।

TV Incharge

2 मिनट
बलद्वारा में संत निरंकारी महिला संत समागम आयोजित, महिलाओं ने दिया भक्ति और सेवा का संदेश

मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति समेत आसपास के जिलों से एक हजार से अधिक महात्माओं और बहनों ने लिया हिस्सा

बलद्वारा में संत निरंकारी मिशन जोन-6 मंडी का निरंकारी महिला संत समागम आयोजित किया गया। यह आयोजन संत निरंकारी भवन बलद्वारा में हुआ, जिसमें मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति समेत आसपास के जिलों से एक हजार से अधिक महात्माओं और बहनों ने हिस्सा लिया। समागम की अध्यक्षता आरती भगत ने की, जबकि मंच संचालन ज्योति ने किया।

महिला संत समागम में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की महिमा का गुणगान किया गया। जम्मू-कश्मीर से आईं प्रचारक बहन ने समागम को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्मज्ञान मिलने के बाद हर प्राणी में परमात्मा का नूर दिखाई देने लगता है।

उन्होंने कहा कि भक्ति घर से शुरू होती है और वास्तविक प्रतिष्ठा अच्छे संस्कारों से बनती है। जहां नारी का सम्मान होता है, वहां सकारात्मक वातावरण रहता है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रेरणा के साथ सतगुरु माता जी महिलाओं को चूल्हे से ब्रह्मज्ञान की ओर अग्रसर कर रही हैं, जिससे जीवन में सहजता आती है और विचार एवं कर्म सकारात्मक होते हैं। जोनल इंचार्ज आरके अभिलाषी ने महिला संत समागम में पहुंचे श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संत निरंकारी मंडल के सेवादल की बहनों और महात्माओं ने श्रद्धापूर्वक सेवाएं निभाईं।

इस खबर के विषय

  • संत निरंकारी
  • महिला संत समागम
  • भक्ति
  • सेवा
  • आरती भगत
  • जम्मू-कश्मीर
  • सतगुरु माता

इस खबर को शेयर करें