मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

विदेश में नौकरी का झूठा झांसा देकर मंडी के पांच युवकों के साथ लाखों की ठगी

सार

युवको का आरोप है कि एजेंटों ने उन्हें वर्क वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा पर रूस भेज दिया, जहां उनसे नौकरी के बजाय बर्तन साफ करवाए गए और अस्तबल में काम कराया गया। युवको ने अपने आठ अन्य साथियों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रशासन से मदद मांगी गई है।

TV Incharge

2 मिनट
विदेश में नौकरी का झूठा झांसा देकर मंडी के पांच युवकों के साथ लाखों की ठगी

वर्क वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा पर रूस भेजने का आरोप, पांच युवक भारत लौटे और आठ साथी अब भी रूस में फंसे हुए

मंडी जिले के पांच युवकों के साथ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उनके साथ लाखो की ठगी का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया की एजेंटो ने उन्हें विदेश में अच्छी नौकरी और अच्छी तनख्वाह का भरोसा दिलाया और लाखो रूपये वसूल कर लिए, लेकिन एजेंटो ने उन्हें वर्क वीजा के बजाए टूरिस्ट वीजा पर रूस भेज दिया।

वहाँ पर उन्हें नौकरी देने के बजाय उनसे बर्तन साफ करवाए गए और अस्तबल में काम करने को मजबूर किया गया।

युवको ने बताया की सुंदरनगर के एक एजेंट ने बैजनाथ में अपने साथी के साथ मिलकर रूस में एक कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। संजू लाल, जगदीश, दुनी चंद और नोखू राम सहित करीब 13 युवकों को विदेश में रोजगार दिलाने का झांसा दिया गया। उन्होंने बताया की इसके बदले उनसे लाखो रूपये वसूल किये गए।

उन्होंने बताया की रूस पहुंचने पर उनको एक पाकिस्तानी व्यक्ति के हवाले कर दिया गया। जिस गोदाम में नौकरी दिलाने का वादा किया गया था, जहां उन्हें काम नहीं मिला। जब युवकों को ठगी का अहसास हुआ तो उनमे से पांच किसी तरह भारत लौटने में सफल रहे, लेकिन उनके आठ साथी अभी भी रूस में फंसे हुए है।

युवको ने प्रशासन से अपने साथियों की सुरक्षित वापसी की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें