मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

फिर टली सिया हत्याकांड दोषी की सजा

सार

सिया हत्याकांड में एक बार फिर दोषी को नहीं हो पायी सजा अदालत में दोषी की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट ना जमा हो पाने के कारण अदालत ने दी अगली तारीख

TV Incharge

2 मिनट
फिर टली सिया हत्याकांड दोषी की सजा

अदालत में नहीं जमा हो पाई दोषी की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट, अब 7 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

हिमाचल प्रदेश के चर्चित सिया हत्याकांड में दोषी की सजा पर फैसला एक बार फिर टल गया है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट अदालत में जमा नहीं होने के कारण सजा निर्धारण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। दोषी को मानसिक स्वास्थ्य जांच के लिए नेरचौक से एम्स बिलासपुर रेफर किया गया था। अब मामले में अगली सुनवाई 7 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

आपको बता दें कि सिया हत्याकांड में अदालत आरोपी को पहले ही हत्या के मामले में दोषी करार दे चुकी है। अब अदालत द्वारा दोषी को सजा मुक़्क़र्र

करना बाकी रह गया है लेकिन मानसिक स्वास्थय संबधी रिपोर्ट अदालत में जमा ना होने के कारण सुनवाई लगातार दो तारीखों से अटकी पड़ी है। वहीँ परिवार के साथ साथ मामले से जुड़े लोगों की निगाहें अदालत के अंतिम फैसले पर टिकी हुई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोषी की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए उसे नेरचौक से एम्स बिलासपुर रेफर किया गया था, लेकिन अभी तक यह रिपोर्ट न्यायालय में जमा नहीं हो पाई है।

जिस कारण अदालत में सजा निर्धारण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई के लिए 7 दिसंबर की तारीख तय की गई है। इस दिन मामले की आगे की सुनवाई और सजा निर्धारण की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • सिया हत्याकांड
  • हत्या
  • एम्स बिलासपुर
  • अदालत
  • मानसिक स्वास्थ्य
  • सजा

इस खबर को शेयर करें