13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Published:

IG बिमल गुप्ता ने पड्डल मैदान का किया निरीक्षण, उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के दिए निर्देश

हिमाचल प्रदेश को चिट्टे जैसे घातक नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के आईजी बिमल गुप्ता मंडी पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त अपूर्व देवगन और जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ पड्डल मैदान का निरीक्षण किया तथा आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस दौरान आईजी बिमल गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की और आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से चिट्टे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में आम जनता से सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में प्रदेशभर में नशामुक्ति अभियान के तहत एंटी चिट्टा जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत विभिन्न जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मंडी में 13 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत शहर में जागरूकता रैली और वॉकथॉन निकाली जाएगी। इसके माध्यम से आम जनता, विशेषकर युवाओं को चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रतिभागियों को चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने की शपथ भी दिलाई जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस और प्रशासन के प्रयासों के साथ आम जनता की भागीदारी भी जरूरी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कमेटियां गठित की गई हैं।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। वॉकथॉन के दौरान परिवहन व्यवस्था, शैक्षणिक संस्थानों के साथ समन्वय, पेयजल की उपलब्धता, आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई और नियंत्रण कक्ष की स्थापना सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

उपायुक्त ने आम जनता और युवाओं से इस जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया, ताकि चिट्टे के खिलाफ सामूहिक प्रयासों को मजबूती मिल सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंशु खाती, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम सदर मंडी चंद्र प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें