मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

करुणामूलक आश्रितों के हित में आगामी कैबिनेट बैठक में फैसला लेने की मांग, 1650 परिवारों को नौकरी की गुहार

सार

करुणामूलक आश्रितों ने प्रदेश सरकार से आगामी कैबिनेट बैठक में उनके हित में उचित फैसला लेने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र अत्री के अनुसार करीब 1650 आश्रित वार्षिक आय सीमा 3 लाख रुपये से अधिक होने के कारण अभी भी नौकरी से वंचित हैं।

TV Incharge

2 मिनट
करुणामूलक आश्रितों के हित में आगामी कैबिनेट बैठक में फैसला लेने की मांग, 1650 परिवारों को नौकरी की गुहार

प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र अत्री बोले- 3 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले आश्रितों को भी वन टाइम सेटलमेंट के तहत दी जाए नियुक्ति

लंबे समय से नौकरी की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे करुणामूलक आश्रित एक बार फिर अपनी आवाज उठाने को मजबूर हैं। आश्रितों का कहना है कि कई परिवार पिछले 15 से 20 वर्षों से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र अत्री का कहना है कि प्रदेश में अभी भी करीब 1650 ऐसे करुणामूलक आश्रित हैं, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक होने के कारण वे नौकरी से वंचित रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को नौकरी से वंचित रखना अन्यायपूर्ण है और सरकार को बिना किसी भेदभाव के इन परिवारों को राहत प्रदान करनी चाहिए।

वन टाइम सेटलमेंट के तहत नियुक्ति की मांग

करुणामूलक आश्रितों ने प्रदेश सरकार के सामने वन टाइम सेटलमेंट के तहत नियुक्तियां देने की मांग रखी है। आश्रितों का कहना है कि सभी करुणामूलक परिवारों को यह राहत प्रदान कर उनकी समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।

आश्रितों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस सरकार ने बिना किसी शर्त के सभी करुणामूलक परिवारों को वन टाइम सेटलमेंट के तहत नौकरी देने का वादा किया था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

आगामी कैबिनेट बैठक में फैसला लेने की अपील

करुणामूलक आश्रितों ने मुख्यमंत्री से आगामी कैबिनेट बैठक में उनके हित में उचित निर्णय लेने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि करीब 1650 ऐसे आश्रित, जो नौकरी से वंचित रह रहे हैं, उनके परिवारों के प्रति सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लिया जाए।

आश्रितों का कहना है कि इससे कोई भी करुणामूलक आश्रित नौकरी से वंचित नहीं रहेगा और वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकेंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • करुणामूलक आश्रित
  • नौकरी मांग
  • वन टाइम सेटलमेंट
  • प्रदेश सरकार
  • रविंद्र अत्री
  • कैबिनेट बैठक
  • सहानुभूति

इस खबर को शेयर करें