मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हमीरपुर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन की मजबूती और ‘वोट बचाओ अभियान’ पर बनी रणनीति

सार

हमीरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और ‘वोट बचाओ अभियान’ को ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

TV Incharge

2 मिनट
हमीरपुर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन की मजबूती और ‘वोट बचाओ अभियान’ पर बनी रणनीति

सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा की अध्यक्षता में बैठक, ब्लॉक और बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने पर चर्चा

सर्किट हाउस, हमीरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने की। इसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, ब्लॉक प्रभारियों तथा सभी फ्रंटल संगठनों के जिला प्रभारियों ने भाग लिया।

बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा तैयार करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर चर्चा करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार किया गया। लोकतंत्र प्रभारियों के माध्यम से इस अभियान को ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

इसके अलावा AICC द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ अभियान’ को ब्लॉक स्तर तक ले जाने और आम जनता तक इसके उद्देश्य एवं संदेश को पहुंचाने को लेकर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार किया गया। अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में संगठन की मजबूती, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, बेहतर समन्वय और प्रभावी जनसंपर्क को लेकर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें