सुजानपुर में व्यापारी नेताओं का स्वागत, सुशील शर्मा और मनीष गुप्ता को कांग्रेस में मिली अहम जिम्मेदारी

Published:

सुशील शर्मा बने जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव, मनीष गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी; व्यापारियों ने जताई खुशी

हिमाचल प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील शर्मा का शुक्रवार को सुजानपुर पहुंचने पर व्यापार मंडल एवं जैन समाज की ओर से स्वागत किया गया।

इस दौरान उनका मुंह मीठा करवाकर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ सलाहकार विमल जैन और प्रधान शैलेंद्र गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

बताया गया कि सुशील शर्मा और सुजानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता को हाल ही में जिला कांग्रेस कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सुशील शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव, जबकि मनीष गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

व्यापारियों ने कहा कि यह उनके लिए खुशी का अवसर है कि व्यापारी वर्ग से जुड़े लोगों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।

व्यापार मंडल एवं जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि एक व्यापारी ही दूसरे व्यापारी की समस्याओं और सुख-दुख को बेहतर तरीके से समझ सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुशील शर्मा और मनीष गुप्ता व्यापारियों की समस्याओं को सरकार और संबंधित स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

व्यापारियों के हितों की पैरवी करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने की मांग भी रखी गई।

सुशील शर्मा और मनीष गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सबसे पहले व्यापारी हैं और उसके बाद राजनीतिक दल का हिस्सा हैं। व्यापारी वर्ग की समस्याओं का समाधान हो और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।

इस मौके पर जैन समाज के प्रधान गौरव जैन सहित व्यापारी गगन जैन, अरुण जैन, कमल नयन शर्मा, प्रदीप वर्मा और वनीत जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें