ऊना रामलीला: अशोक वाटिका प्रसंग देख भावुक हुए दर्शक, डीसी जतिन लाल भी परिवार संग पहुंचे

ऊना रामलीला: अशोक वाटिका प्रसंग देख भावुक हुए दर्शक, डीसी जतिन लाल भी परिवार संग पहुंचे
ऊना रामलीला: अशोक वाटिका प्रसंग देख भावुक हुए दर्शक, डीसी जतिन लाल भी परिवार संग पहुंचे

Published:

ऊना।

रामलीला कमेटी ऊना की ओर से बाल स्कूल मैदान में आयोजित रामलीला के नौवें दिन लंका दहन से पूर्व के महत्वपूर्ण प्रसंगों का शानदार मंचन किया गया। हनुमान-सीता संवाद, अशोक वाटिका विध्वंस और रावण-हनुमान संवाद ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कलाकारों ने दमदार अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।

इस अवसर पर जिलाधीश ऊना जतिन लाल परिवार सहित विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने रामलीला का आनंद लिया और कलाकारों के अभिनय की सराहना की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देशराज गौतम, प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम,

राजिंद्र वशिष्ठ, ओंकार कपिला, डॉ. अनुराग, डॉ. सेठी और विजय सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

मंचन के दौरान हनुमान जी माता सीता की खोज करते हुए अशोक वाटिका पहुंचे और उन्हें भगवान श्रीराम का संदेश दिया। इसके बाद हनुमान जी ने अशोक वाटिका को तहस-नहस कर दिया। बाद में उन्हें रावण के दरबार में पेश किया गया, जहां दोनों के बीच हुए संवाद में हनुमान जी की निर्भीकता और श्रीराम के प्रति अटूट निष्ठा देखने को मिली।

डीसी जतिन लाल ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के चेयरमैन अविनाश कपिला, अध्यक्ष प्रिंस राजपूत, महासचिव सुभाष शर्मा, राजा मक्कड़, विनोद सांभर, विजय पुरी, अश्वनी पंडित, कार्तिक, गोपाल कृष्ण और दिनेश सांभर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें