जोगिंदरनगर के विकास पर सुक्खू सरकार ने लगाया ग्रहण, झूठी गारंटियों से जनता को ठगा: प्रकाश राणा

जोगिंदरनगर के विकास पर सुक्खू सरकार ने लगाया ग्रहण, झूठी गारंटियों से जनता को ठगा: प्रकाश राणा
जोगिंदरनगर के विकास पर सुक्खू सरकार ने लगाया ग्रहण, झूठी गारंटियों से जनता को ठगा: प्रकाश राणा

Published:

विधायक प्रकाश राणा ने द्रुबल पंचायत से शुरू किया जनसंपर्क अभियान, मकरीड़ी और कुठेहड़ा क्षेत्रों में लोगों की समस्याएं सुनीं

जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा ने ग्राम पंचायत द्रुबल से व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने द्रुबल, कुनकर और चङोँझ बूथों सहित मकरीड़ी और कुठेहड़ा क्षेत्रों में लोगों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने लोगों को समस्याओं के चरणबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रकाश राणा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के समय जोगिंदरनगर में विकास कार्यों को गति मिली थी, लेकिन वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद क्षेत्र के विकास पर ग्रहण लग गया है।

प्रकाश राणा ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने जनहित में खोले गए कई महत्वपूर्ण संस्थान बंद कर दिए हैं। उन्होंने सहारा और हिमकेयर जैसी स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि इन योजनाओं को ठप करने से आम जनता के हित प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कर्ज के सहारे चल रही है और जोगिंदरनगर में विकास कार्यों की गति थम गई है।

विधायक ने कांग्रेस सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक सम्मान राशि, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 100 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीद, गोबर खरीद और युवाओं को एक लाख पक्की सरकारी नौकरियां देने के वादे पूरे नहीं हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की इन गारंटियों से जनता को निराशा हाथ लगी है। प्रकाश राणा ने जनता से आह्वान किया कि वह ऐसी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए आगे आए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री शक्ति राणा, द्रुबल पंचायत प्रधान मनोहर, ललित राणा, सीमा वालिया, सुभाष ठाकुर और ज्योति सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें