शिमला में BJP की अहम बैठक, 8 हजार बूथ मजबूत करने की तैयारी; SIR पर कांग्रेस को घेरा

शिमला में BJP की अहम बैठक, 8 हजार बूथ मजबूत करने की तैयारी; SIR पर कांग्रेस को घेरा
शिमला में BJP की अहम बैठक, 8 हजार बूथ मजबूत करने की तैयारी; SIR पर कांग्रेस को घेरा

Published:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल बोले- हर बूथ पर 50 से 75 कार्यकर्ताओं की टीम बनाने का लक्ष्य, पार्टी प्रभारी श्रीकांत शर्मा करेंगे 10 दिन का जनजातीय प्रवास

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में शिमला स्थित दीपकमल भाजपा मुख्यालय में पार्टी प्रभारी श्रीकांत शर्मा की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बताया कि प्रदेश के करीब 8,000 पोलिंग बूथों को पूरी तरह सशक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

इसके लिए 171 मंडलों में 171 विस्तारक तैनात किए गए हैं, जो घर-बार छोड़कर बूथ स्तर पर संगठन के लिए काम कर रहे हैं। पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर 50 से 75 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना है।

भाजपा प्रभारी और सह-प्रभारी करेंगे प्रवास

राजीव बिंदल ने बताया कि पार्टी प्रभारी श्रीकांत शर्मा 10 दिन के ट्राइबल प्रवास पर जा रहे हैं। यह प्रवास रामपुर से शुरू होकर भरमौर तक जाएगा। वहीं, भाजपा की सह-प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुदर्शना सिंह 25 से 29 अक्टूबर तक कांगड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

कांग्रेस की गुटबाजी पर राजीव बिंदल का निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता पिछले चार साल से भाजपा में गुटबाजी का आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस की अंदरूनी कलह जगजाहिर है।

बिंदल ने कहा कि वीरभद्र सिंह की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का शामिल न होना तथा प्रतिभा सिंह का बयान इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकजुट है और कांग्रेस को अपने संगठन की चिंता करनी चाहिए।

सुक्खू सरकार पर गारंटियां पूरी नहीं करने का आरोप

राजीव बिंदल ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने चार साल में जनता को परेशान किया है। उन्होंने कहा कि एक लाख सरकारी नौकरियां देने और 28 लाख बहनों को 1,500 रुपये देने की गारंटी पूरी नहीं हुई है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है और प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। बिंदल ने कहा कि आए दिन मरीजों को चारपाई पर ले जाने के वीडियो सामने आ रहे हैं, जो स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर सवाल खड़े करते हैं।

उन्होंने राशन डिपो में मिलने वाली दालों की कीमत बाजार से अधिक होने, सीमेंट पर 100 रुपये टैक्स और बिजली बिल पांच से दस गुना तक बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे प्रदेश के 16 लाख उपभोक्ता परेशान हैं।

SIR को लेकर कांग्रेस पर लगाए आरोप

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी राजनीतिक विवाद पर राजीव बिंदल ने कहा कि यह मतदाता सूची के शुद्धिकरण का आठवां अभियान है, जिसमें से छह बार कांग्रेस के शासनकाल में भी ऐसे अभियान चलाए गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन घुसपैठियों को बचाने के लिए SIR का विरोध कर रहे हैं। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस देश में बांग्लादेश जैसी अराजकता फैलाना चाहती है, लेकिन भारत में उसकी यह कोशिश सफल नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया का समर्थन करती है और आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें