जमटा में नवमी पर मां बाला सुंदरी मंदिर में भव्य मेला, विधायक अजय सोलंकी ने किया नवनिर्मित मंच का लोकार्पण

Published:

कबड्डी, वॉलीबॉल और दंगल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, विधायक निधि से 85 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत करने की बात कही

जिले के जमटा स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर परिसर में नवमी के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के दौरान क्षेत्र में उत्साह देखने को मिला। स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने मुख्य अतिथि के रूप में मेले में शिरकत की और मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंच का लोकार्पण किया।

कबड्डी, वॉलीबॉल और दंगल प्रतियोगिताएं आयोजित

मेले के दौरान युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें कबड्डी, वॉलीबॉल और दंगल प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इससे पहले मेला कमेटी और स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक अजय सोलंकी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विधायक निधि से 85 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत

मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मां बाला सुंदरी मंदिर जमटा में लंबे समय से नवमी के अवसर पर मेले का आयोजन होता आ रहा है। उन्होंने इस पारंपरिक मेले में शामिल होने पर प्रसन्नता जताई और क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्रवासियों को हर संभव सहयोग और मदद उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक निधि से 85 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया है।

नवनिर्मित मंच का किया लोकार्पण

विधायक अजय सोलंकी ने मेले के दौरान मां बाला सुंदरी मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं तथा कलाकारों की सुविधा के लिए बनाए गए नवनिर्मित मंच का उद्घाटन किया। इस मंच से आगामी समय में मंदिर परिसर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें