डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अष्टमी-नवमी पर परिवार सहित की पूजा-अर्चना, मंदिर में 88.62 लाख रुपये नकद चढ़ावा; सोना-चांदी भी अर्पित
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में शारदीय नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अष्टमी और नवमी के पावन अवसर पर उपायुक्त सिरमौर एवं मंदिर न्यास त्रिलोकपुर की आयुक्त प्रियंका वर्मा ने परिजनों सहित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त
किया। इस दौरान उन्होंने हवन-यज्ञ अनुष्ठान और कन्या पूजन में भी भाग लिया।
अब तक 1,03,100 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मीडिया से बातचीत करते हुए डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महामाया बाला सुंदरी मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं। अब तक लगभग 1,03,100 श्रद्धालु मंदिर में शीश नवाकर अपनी हाजिरी लगा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में 88 लाख 62 हजार रुपये का नकद चढ़ावा अर्पित किया है। इसके अतिरिक्त 258 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना और 16,090 ग्राम चांदी भी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है।
श्रद्धालुओं के लिए किए गए बेहतर इंतजाम
डीसी प्रियंका वर्मा ने बताया कि नवरात्र मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। मेले के दौरान प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और अपनी श्रद्धानुसार चढ़ावा अर्पित किया।
इस अवसर पर डीसी सिरमौर ने श्रद्धालुओं को शारदीय नवरात्र मेले और नवमी की शुभकामनाएं भी दीं।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube