धर्मशाला में 16 से 21 नवंबर तक चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, सुक्खू सरकार का होगा आखिरी शीतकालीन सत्र

Published:

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने 14वीं विधानसभा के 13वें सत्र की अधिसूचना की जारी; तपोवन में छह दिन होगा शासकीय और विधायी कामकाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित होगा। छह दिनों तक चलने वाला यह सत्र सुक्खू सरकार का आखिरी शीतकालीन सत्र होगा।

प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने 14वीं विधानसभा के 13वें शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा की ओर से जारी अस्थायी कार्यसूची के अनुसार, सत्र की शुरुआत 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे शोकोद्गार के साथ होगी। इसके बाद शासकीय और विधायी कार्य किए जाएंगे।

सत्र की कार्यवाही छह दिनों तक चलेगी। 16 नवंबर सोमवार को शोकोद्गार के बाद शासकीय एवं विधायी कार्य होंगे। 17 और 18 नवंबर को भी शासकीय और विधायी कामकाज निर्धारित है। 19 नवंबर वीरवार को शासकीय कार्य के साथ गैर-सरकारी सदस्य कार्य किया जाएगा। वहीं, 20 नवंबर शुक्रवार और 21 नवंबर शनिवार को शासकीय एवं विधायी कार्य होंगे।

तपोवन में आयोजित होने वाले इस सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक तल्खी देखने को मिल सकती है। जहां सरकार विधायी कार्यों को पूरा करने और अपनी उपलब्धियां सामने रखने की तैयारी में रहेगी, वहीं विपक्ष जनहित के मुद्दों, विकास कार्यों और सरकारी नीतियों को लेकर सरकार को घेर सकता है।

ऐसे में छह दिवसीय शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं।

सुक्खू सरकार के लिए यह सत्र इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के चलते इसी अवधि में शीतकालीन सत्र आयोजित होना मुश्किल हो सकता है। अब सबकी नजरें तपोवन में होने वाली सदन की कार्यवाही और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच उठने वाले मुद्दों पर रहेंगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें