हमीरपुर में पुलिस भर्ती शुरू, पहले दिन 1600 युवाओं ने शारीरिक दक्षता के लिए बहाया पसीना

हमीरपुर में पुलिस भर्ती शुरू, पहले दिन 1600 युवाओं ने शारीरिक दक्षता के लिए बहाया पसीना
हमीरपुर में पुलिस भर्ती शुरू, पहले दिन 1600 युवाओं ने शारीरिक दक्षता के लिए बहाया पसीना

Published:

अणु सिंथेटिक ट्रैक पर 27, 28 और 31 अक्टूबर को होगी भर्ती; 29 अक्टूबर को करवा चौथ के चलते प्रक्रिया रहेगी बंद, 1 और 2 नवंबर रिजर्व दिन

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक पर भर्ती के पहले दिन करीब 1600 युवा शारीरिक दक्षता साबित करने के लिए पहुंचे। भर्ती में शामिल होने आए युवाओं ने निर्धारित शारीरिक मानकों पर खरा उतरने के लिए खूब पसीना बहाया। भर्ती प्रक्रिया 27, 28 और 31 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

भर्ती के दौरान युवाओं की शारीरिक दक्षता और निर्धारित मानकों के अनुसार जांच की जा रही है। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए भर्ती स्थल पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की कोताही न हो।

एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं से निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन बनाए रखने और भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

एसपी ने बताया कि 29 अक्टूबर को करवा चौथ के व्रत के चलते भर्ती प्रक्रिया बंद रहेगी। इसके बाद 31 अक्टूबर को भर्ती दोबारा शुरू होगी। उन्होंने यह भी बताया कि 1 और 2 नवंबर को रिजर्व दिन निर्धारित किए गए हैं। यदि कोई अभ्यर्थी शारीरिक भर्ती में शामिल नहीं हो पाया है, तो वह इन दो दिनों में अपना फिजिकल टेस्ट दे सकता है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें