चम्बा के कसाकड़ा में जूते की दुकान में लगी आग, 6 लाख रुपये का नुकसान

चम्बा के कसाकड़ा में जूते की दुकान में लगी आग, 6 लाख रुपये का नुकसान
चम्बा के कसाकड़ा में जूते की दुकान में लगी आग, 6 लाख रुपये का नुकसान

Published:

दुकान में रखे सभी जूते जलकर राख, स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर पाया काबू; विधायक नीरज नैय्यर ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा

हिमाचल प्रदेश के चम्बा शहर के कसाकड़ा मोहल्ले में देर रात जूते की एक दुकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखे सभी जूते जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने से करीब 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों और फड़ियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, नवीन कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी राजनगर ने कसाकड़ा में धर्मचंद से किराए पर दुकान ले रखी थी। नवीन कुमार इस दुकान में जूते बेचने का काम करते थे।

रोजाना की तरह वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। देर रात स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा, जिसके बाद आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और आसपास उपलब्ध पानी की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की छोटी गाड़ी भी मौके पर पहुंची। हालांकि, कसाकड़ा में जगह संकरी होने के कारण बड़ी अग्निशमन गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचाने में परेशानी हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के प्रयास जारी रखे।

वहीं, सूचना मिलने पर पार्षद सपना भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। मंगलवार सुबह चम्बा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें