सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

Published:

फास्ट ट्रैक अदालत ने चार महीने में पूरी की सुनवाई, सीसीटीवी फुटेज और डीएनए जांच समेत वैज्ञानिक साक्ष्य बने अहम आधार

मंडी जिले के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की फास्ट ट्रैक अदालत ने शुक्रवार को विकास पटियाल को हत्या का दोषी करार दिया है।

अदालत अब दोषी को 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की सुनवाई महज चार महीने में पूरी हुई। पुलिस जांच के दौरान जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज, डीएनए और खून के मिलान सहित वैज्ञानिक साक्ष्यों ने मामले को मजबूत आधार दिया।

13 अप्रैल को सड़क पर मिला था छात्रा का शव

घटना 13 अप्रैल 2026 की सुबह की है। करीब 9:44 बजे सरकाघाट पुलिस थाना के तत्कालीन एसएचओ इंस्पेक्टर रजनीश ठाकुर को सूचना मिली कि बंजी गोपालपुर के पास कॉलेज जा रही एक छात्रा पर धारदार हथियार (दराट) से हमला किया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां छात्रा सिया का खून से लथपथ शव सड़क पर पड़ा मिला। उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। मृतका के चाचा राम लाल के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

जांच के दौरान घटनास्थल के पास अजमेर सिंह के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। इसमें नीली जींस, हुड और गले में गमछा पहने एक संदिग्ध गोपालपुर चौक से घटनास्थल की तरफ जाता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने फुटेज के आधार पर उसकी पहचान विकास पटियाल के रूप में की।

इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को नगला स्थित शिव मंदिर के पास खेतों से पकड़ लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना लोहे का दराट भी बरामद किया गया।

डीएनए और फोरेंसिक जांच से मिले अहम साक्ष्य

मामले की जांच के दौरान आरएफएसएल मंडी की टीम ने घटनास्थल से खून से सना धागा, मृतका का झुमका, उसके हाथ में मिले बाल और खून से सने पत्तों सहित कई साक्ष्य जुटाए। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव और गर्दन पर गंभीर चोट बताया गया।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दराट, आरोपी के कपड़ों और डीएनए सैंपल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने विकास पटियाल को हत्या का दोषी करार दिया है। अब 13 नवंबर को सजा सुनाई जाएगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →
HRTC पेंशनरों का फूटा गुस्सा, दिसंबर 2025 से पेंशन और एरियर लंबित; भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

HRTC पेंशनरों का फूटा गुस्सा, दिसंबर 2025 से पेंशन और एरियर लंबित; भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों ने लंबित पेंशन और एरियर का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई है। घुमारवीं में हुई बैठक में 100 से अधिक पेंशनरों ने हिस्सा लिया ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दिवाली पर हमीरपुर बाजार में उमड़ी भीड़, गांधी चौक से भोटा चौक तक जमकर हुई खरीदारी; ग्रीन दिवाली का भी दिया संदेश

दिवाली पर हमीरपुर बाजार में उमड़ी भीड़, गांधी चौक से भोटा चौक तक जमकर हुई खरीदारी; ग्रीन दिवाली का भी दिया संदेश

दिवाली के मौके पर हमीरपुर के बाजार में रौनक देखने को मिली। गांधी चौक से भोटा चौक तक लोगों ने सजावट के सामान, लाइटों और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। वहीं,...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर आगजनी से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट, पांवटा साहिब में 24 घंटे तैनात रहेंगे दमकल कर्मी

दीपावली पर आगजनी से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट, पांवटा साहिब में 24 घंटे तैनात रहेंगे दमकल कर्मी

दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान आगजनी की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए पांवटा साहिब अग्निशमन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पटाखों की बिक्री के लिए निर्धा...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें