HRTC पेंशनरों का फूटा गुस्सा, दिसंबर 2025 से पेंशन और एरियर लंबित; भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

Published:

घुमारवीं में पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक में 100 से अधिक पेंशनरों ने जताई नाराजगी, बकाया राशि एकमुश्त जारी करने की मांग

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के पेंशनरों का लंबित भुगतान न होने पर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की बिलासपुर इकाई की अहम बैठक घुमारवीं में अध्यक्ष लेख राम चंदेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 100 से अधिक पेंशनरों ने हिस्सा लिया और एचआरटीसी प्रबंधन तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

संगठन के महासचिव श्रवण कुमार गौतम ने बताया कि पेंशनरों का सब्र अब जवाब देने लगा है। उनके अनुसार, दिसंबर 2025 से पेंशन और एरियर का भुगतान लंबित है। वहीं, वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को आठ महीने के एरियर का इंतजार है।

मेडिकल अलाउंस, महंगाई भत्ते और पेंशन भत्ते की किस्तें भी लंबित हैं। इसके चलते बुजुर्ग पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

50 हजार रुपये की लंबित राशि जारी करने की मांग

बैठक में पेंशनरों ने विशेष रूप से तीन साल से लंबित 50 हजार रुपये की राशि का तुरंत भुगतान करने की मांग उठाई। इसके अलावा 65 से 75 वर्ष तक की आयु के वरिष्ठ पेंशनरों और दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों का पूरा बकाया एकमुश्त जारी करने की मांग भी की गई।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर

बैठक में संगठन ने स्पष्ट किया कि पेंशनरों की मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। महासचिव श्रवण कुमार गौतम ने कहा कि यदि लंबित भुगतान और अन्य मांगों को यथाशीघ्र लागू नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दिवाली पर हमीरपुर बाजार में उमड़ी भीड़, गांधी चौक से भोटा चौक तक जमकर हुई खरीदारी; ग्रीन दिवाली का भी दिया संदेश

दिवाली पर हमीरपुर बाजार में उमड़ी भीड़, गांधी चौक से भोटा चौक तक जमकर हुई खरीदारी; ग्रीन दिवाली का भी दिया संदेश

दिवाली के मौके पर हमीरपुर के बाजार में रौनक देखने को मिली। गांधी चौक से भोटा चौक तक लोगों ने सजावट के सामान, लाइटों और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। वहीं,...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर आगजनी से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट, पांवटा साहिब में 24 घंटे तैनात रहेंगे दमकल कर्मी

दीपावली पर आगजनी से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट, पांवटा साहिब में 24 घंटे तैनात रहेंगे दमकल कर्मी

दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान आगजनी की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए पांवटा साहिब अग्निशमन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पटाखों की बिक्री के लिए निर्धा...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हिमाचल के हक की ऐतिहासिक जीत: कुमार सुमीत शर्मा

बीबीएमबी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हिमाचल के हक की ऐतिहासिक जीत: कुमार सुमीत शर्मा

बीबीएमबी बिजली एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भाजपा प्रदेश सचिव कुमार सुमीत शर्मा ने हिमाचल के अधिकारों की ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि ...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें