चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

Published:

पठानकोट एनएच पर सरू और उदयपुर के पास 25 से 30 वाहनों की जांच, पनीर के दो सैंपल भी गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे

त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने चम्बा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सरू और उदयपुर के समीप नाकाबंदी कर पंजाब और अन्य पड़ोसी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान करीब 25 से 30 गाड़ियों और बसों को रोककर उनमें ले जाई जा रही मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री की सघन तलाशी ली गई।

जांच के दौरान वाहनों में करीब 2 क्विंटल विभिन्न प्रकार की मिठाइयां घटिया गुणवत्ता की पाई गईं। इनमें सड़ी-गली मिठाइयों के साथ अत्यधिक कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल किया गया था और कुछ मिठाइयों में कीड़े भी पाए गए।

इसके अलावा मिठाइयां ले जाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे डिब्बे और कंटेनर भी गंदे और जंग लगे हुए थे। आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभाग की टीम ने मौके पर ही पूरी दूषित खेप नष्ट करवा दी।

मिठाइयों के 24 सैंपल लिए, पनीर के दो सैंपल सब-स्टैंडर्ड

त्योहारी सीजन में मिलावट पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अब तक विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के कुल 24 सैंपल एकत्रित कर चुका है। वहीं, पिछले महीने एनालॉग होने के संदेह में लिए गए पनीर के सैंपलों में से दो सैंपल सब-स्टैंडर्ड यानी गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इस मामले में संबंधित विक्रेताओं को आगामी कानूनी प्रक्रिया के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चम्बा दीपक आनंद ने बताया कि पंजाब और अन्य राज्यों से आ रहे 25 से 30 वाहनों की जांच के दौरान करीब दो क्विंटल अत्यधिक रंगीन, सड़ी-गली और कीड़ों से संक्रमित मिठाइयां नष्ट करवाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग का जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
HRTC पेंशनरों का फूटा गुस्सा, दिसंबर 2025 से पेंशन और एरियर लंबित; भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

HRTC पेंशनरों का फूटा गुस्सा, दिसंबर 2025 से पेंशन और एरियर लंबित; भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों ने लंबित पेंशन और एरियर का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई है। घुमारवीं में हुई बैठक में 100 से अधिक पेंशनरों ने हिस्सा लिया ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दिवाली पर हमीरपुर बाजार में उमड़ी भीड़, गांधी चौक से भोटा चौक तक जमकर हुई खरीदारी; ग्रीन दिवाली का भी दिया संदेश

दिवाली पर हमीरपुर बाजार में उमड़ी भीड़, गांधी चौक से भोटा चौक तक जमकर हुई खरीदारी; ग्रीन दिवाली का भी दिया संदेश

दिवाली के मौके पर हमीरपुर के बाजार में रौनक देखने को मिली। गांधी चौक से भोटा चौक तक लोगों ने सजावट के सामान, लाइटों और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। वहीं,...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर आगजनी से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट, पांवटा साहिब में 24 घंटे तैनात रहेंगे दमकल कर्मी

दीपावली पर आगजनी से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट, पांवटा साहिब में 24 घंटे तैनात रहेंगे दमकल कर्मी

दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान आगजनी की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए पांवटा साहिब अग्निशमन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पटाखों की बिक्री के लिए निर्धा...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हिमाचल के हक की ऐतिहासिक जीत: कुमार सुमीत शर्मा

बीबीएमबी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हिमाचल के हक की ऐतिहासिक जीत: कुमार सुमीत शर्मा

बीबीएमबी बिजली एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भाजपा प्रदेश सचिव कुमार सुमीत शर्मा ने हिमाचल के अधिकारों की ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि ...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें