राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख
राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

Published:

चंबा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी ने परिजनों को सौंपा पत्र, युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष के निधन को बताया संगठन के लिए अपूरणीय क्षति

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवार को संवेदना पत्र भेजकर दिवंगत नेता के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के पैतृक निवास पहुंचे। यहां उन्होंने राहुल गांधी की ओर से भेजा गया शोक संवेदना पत्र उनके पिता धर्म चंद कुलेठी, माता आशा देवी और पत्नी कोमल को सौंपा। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा कि चंद्रमणि कुलेठी के निधन का समाचार सुनकर उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष के रूप में संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और जनसेवा की भावना हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती रहेगी। पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन कांग्रेस संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि चंद्रमणि कुलेठी का असमय निधन पार्टी के लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →
HRTC पेंशनरों का फूटा गुस्सा, दिसंबर 2025 से पेंशन और एरियर लंबित; भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

HRTC पेंशनरों का फूटा गुस्सा, दिसंबर 2025 से पेंशन और एरियर लंबित; भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों ने लंबित पेंशन और एरियर का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई है। घुमारवीं में हुई बैठक में 100 से अधिक पेंशनरों ने हिस्सा लिया ...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें