चंबा के ऐतिहासिक चौगान के संरक्षण और जिले के विकास की मांग, वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रशासन से उठाए मुद्दे

Published:

मासिक बैठक में चौगान की बदहाल स्थिति पर जताई चिंता, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कनेक्टिविटी सुधारने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग

चंबा वेलफेयर एसोसिएशन ने ऐतिहासिक चौगान मैदान के संरक्षण और जिले के समग्र विकास का मुद्दा उठाया है। जिला मुख्यालय चंबा में एसोसिएशन की मासिक बैठक प्रधान ओम प्रकाश गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में जिले के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में दिवंगत वरिष्ठ सदस्य मदन कुमार शर्मा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में ऐतिहासिक चौगान मैदान की लगातार बिगड़ती स्थिति पर सदस्यों ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शहर की पहचान और एकमात्र हरित पट्टी चौगान में लगातार आयोजनों के कारण मैदान को विश्राम नहीं मिल पा रहा है। इससे घास नष्ट हो रही है और धूल उड़ रही है। एसोसिएशन ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से चौगान की नियमित सिंचाई तथा संरक्षण के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।

एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि नीति आयोग द्वारा वर्ष 2018 में चंबा को आकांक्षी जिला घोषित किए जाने के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। जिले में उद्योग, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी का अभाव बना हुआ है।

युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए दूसरे क्षेत्रों की ओर पलायन करना पड़ता है। वहीं, टनल निर्माण और पासपोर्ट सेवा केंद्र जैसी बुनियादी मांगें भी लंबे समय से अधूरी हैं।

बैठक में जर्जर परिवहन व्यवस्था को सुधारने के लिए नई बसें चलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से चंबा को शिमला और धर्मशाला की तर्ज पर स्मार्ट सिटी जैसी योजनाओं के दायरे में लाने की अपील की। सदस्यों ने जिले को विकास की दृष्टि से अग्रणी बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने की मांग उठाई।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने 6 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। इस दौ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के हिमाचल स्थित शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रुप की ओर से शुभ अवसर पर करीब 200 नई कारों की डिलीवरी की जा रही है। MD राजे...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें