दिवाली पर HRTC का तोहफा, दिल्ली-चंडीगढ़ से चलेंगी स्पेशल बसें

दिवाली पर HRTC का तोहफा, दिल्ली-चंडीगढ़ से चलेंगी स्पेशल बसें
दिवाली पर HRTC का तोहफा, दिल्ली-चंडीगढ़ से चलेंगी स्पेशल बसें

Published:

घर लौटने वालों के लिए धर्मशाला-कांगड़ा रूट पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था, 6 और 7 नवंबर को चलेंगी वोल्वो और साधारण बसें

दिवाली के त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने विशेष व्यवस्था की है। HRTC धर्मशाला यूनिट की ओर से दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी सहित प्रमुख रूटों से धर्मशाला और कांगड़ा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। इस व्यवस्था से नौकरी और रोजगार के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों को त्योहार पर घर पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) साहिल कपूर ने बताया कि 6 नवंबर को दिल्ली से धर्मशाला के लिए एक वोल्वो और एक साधारण बस की व्यवस्था की गई है। वहीं, चंडीगढ़ से भी वोल्वो और साधारण स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि 7 नवंबर को दिल्ली से धर्मशाला और पालमपुर के लिए दो वोल्वो और एक साधारण बस संचालित होगी। इसके अलावा चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए तीन साधारण और एक वोल्वो बस उपलब्ध करवाई जाएगी।

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से भी 6 और 7 नवंबर को प्रतिदिन दो-दो साधारण बसें धर्मशाला-कांगड़ा के लिए चलाई जा रही हैं। RM के अनुसार, यात्रियों की संख्या और बसों की ऑक्यूपेंसी को देखते हुए जरूरत पड़ने पर प्रमुख बस स्टैंड से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी।

वापसी के लिए भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था

RM साहिल कपूर ने कहा कि दिवाली मनाने के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। ऑनलाइन पोर्टल पर टिकटों की बुकिंग और यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने का प्रयास किया जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने 6 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। इस दौ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के हिमाचल स्थित शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रुप की ओर से शुभ अवसर पर करीब 200 नई कारों की डिलीवरी की जा रही है। MD राजे...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें