दिवाली पर घर लौटने वालों को HRTC की सौगात, हमीरपुर डिपो चलाएगा 20-20 स्पेशल बसें

दिवाली पर घर लौटने वालों को HRTC की सौगात, हमीरपुर डिपो चलाएगा 20-20 स्पेशल बसें
दिवाली पर घर लौटने वालों को HRTC की सौगात, हमीरपुर डिपो चलाएगा 20-20 स्पेशल बसें

Published:

दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से हिमाचल आने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, 6 और 7 नवंबर को अतिरिक्त बसों का संचालन; 14 और 15 नवंबर को वापसी के लिए भी व्यवस्था

दिवाली के त्योहार पर घर लौटने वाले हिमाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो ने विशेष बसों के संचालन की तैयारी की है।

इसके तहत 6 और 7 नवंबर को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी सहित विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। त्योहार के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए भी 14 और 15 नवंबर को विशेष बसों की व्यवस्था की गई है।

HRTC के डिवीजनल मैनेजर राजकुमार पाठक ने बताया कि हिमाचल के बड़ी संख्या में लोग रोजगार और अन्य कार्यों के सिलसिले में दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी सहित आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में रहते हैं। दिवाली पर इन लोगों की घर वापसी शुरू हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को दिल्ली से हमीरपुर डिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 20 स्पेशल बसें संचालित की जाएंगी। इनमें हमीरपुर के लिए 4, देहरा के लिए 3, ऊना के लिए 3, नालागढ़ के लिए 2 और बिलासपुर के लिए 8 बसें शामिल हैं। इसी तरह 7 नवंबर को भी करीब 20 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

चंडीगढ़ से भी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 6 नवंबर को 27 और 7 नवंबर को 24 अतिरिक्त बसें विभिन्न रूटों पर संचालित होंगी। इन बसों से हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, देहरा और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

डीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि निगम यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दे रहा है। यदि यात्रियों की मांग अधिक रहती है तो जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। अधिकांश स्पेशल बसों में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि यात्री पहले से अपनी सीट सुनिश्चित कर सकें।

दिवाली के बाद वापस दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य क्षेत्रों में लौटने वाले लोगों के लिए भी निगम ने इंतजाम किए हैं। इसके तहत 14 और 15 नवंबर को वापसी के रूटों पर विशेष बसें चलाई जाएंगी। इससे त्योहार के दौरान घर आने और वापस लौटने वाले यात्रियों को बसों की कमी से राहत मिलने की उम्मीद है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें