हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली-चंडीगढ़-शिमला के सरकारी गेस्ट हाउस का किराया घटा

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली-चंडीगढ़-शिमला के सरकारी गेस्ट हाउस का किराया घटा
हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली-चंडीगढ़-शिमला के सरकारी गेस्ट हाउस का किराया घटा

Published:

24 कमरों की ऑनलाइन बुकिंग अब 4,000 की जगह 3,000 रुपये प्रतिदिन में, हिम अतिथि पोर्टल से होगी बुकिंग

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला स्थित सरकारी अतिथि गृहों के 24 कमरों का किराया कम कर दिया है। अब इन कमरों की ऑनलाइन बुकिंग 4,000 रुपये के बजाय 3,000 रुपये प्रति कमरा प्रतिदिन की दर से की जा सकेगी। निर्धारित किराए में सभी कर शामिल होंगे।

सरकार के इस फैसले से दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला में सरकारी अतिथि गृहों में ठहरने वाले लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी। इन कमरों की बुकिंग हिम अतिथि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकेगी।

दरअसल, राज्य सरकार ने 18 अप्रैल को जारी अधिसूचना के माध्यम से हिमाचल भवन नई दिल्ली, हिमाचल सदन नई दिल्ली, हिमाचल भवन चंडीगढ़ और विली पार्क सर्किट हाउस शिमला के कुल 24 कमरों को आम जनता के लिए ऑनलाइन बुकिंग के लिए अधिसूचित किया था। हालांकि, पोर्टल में आवश्यक तकनीकी प्रावधान उपलब्ध नहीं होने के कारण यह व्यवस्था तत्काल लागू नहीं हो पाई थी।

अब पोर्टल में जरूरी तकनीकी बदलाव किए जाने के बाद सरकार ने इन कमरों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने का निर्णय लिया है।

इन स्थानों पर उपलब्ध होंगे 24 कमरे

ऑनलाइन बुकिंग के लिए अधिसूचित 24 कमरों में हिमाचल भवन नई दिल्ली के 7 कमरे, हिमाचल सदन नई दिल्ली के 4 कमरे, हिमाचल भवन चंडीगढ़ के 6 कमरे और विली पार्क सर्किट हाउस शिमला के 7 कमरे शामिल हैं।

ठहरने से तीन दिन पहले कर सकेंगे बुकिंग

आम लोग अपने ठहरने की निर्धारित तारीख से अधिकतम तीन दिन पहले हिम अतिथि पोर्टल के माध्यम से कमरा बुक कर सकेंगे। बुकिंग तभी कन्फर्म होगी, जब 3,000 रुपये का अग्रिम शुल्क जमा कर दिया जाएगा।

कमरे का किराया ऑनलाइन जमा करने के लिए नेट बैंकिंग, क्यूआर कोड, यूपीआई, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे भुगतान विकल्प उपलब्ध होंगे।

बुकिंग रद्द करने पर ये होंगे नियम

बुकिंग कैंसिल करने के लिए भी सरकार ने अलग-अलग नियम तय किए हैं। यदि चेक-इन समय से 24 घंटे पहले बुकिंग रद्द की जाती है तो 10 प्रतिशत शुल्क काटकर शेष राशि वापस कर दी जाएगी।

वहीं, चेक-इन समय से 24 घंटे के भीतर बुकिंग रद्द करने पर जमा की गई पूरी राशि काट ली जाएगी। यदि किसी कारण से बुकिंग सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से रद्द की जाती है, तो बुकिंग की पूरी राशि संबंधित व्यक्ति को वापस कर दी जाएगी।

बाकी कमरों के किराए में कोई बदलाव नहीं

इन 24 कमरों के अलावा संबंधित भवनों और सर्किट हाउस के अन्य कमरों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन कमरों का किराया पहले की तरह 1,200 रुपये प्रति कमरा प्रतिदिन रहेगा।

सरकार के अनुसार उपलब्ध कमरों में से करीब 40 प्रतिशत कमरों की बुकिंग प्रत्येक कार्यदिवस दोपहर 12 बजे और शेष करीब 60 प्रतिशत कमरों की बुकिंग शाम 5 बजे सुनिश्चित की जाएगी। इससे आम लोगों को सरकारी अतिथि गृहों में कम दर पर ठहरने का अवसर मिल सकेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें