पांवटा-सतौन-रेणुका जी सड़क पर भूस्खलन से हाहाकार, सात दिनों से यातायात प्रभावित

पांवटा-सतौन-रेणुका जी सड़क पर भूस्खलन से हाहाकार, सात दिनों से यातायात प्रभावित
पांवटा-सतौन-रेणुका जी सड़क पर भूस्खलन से हाहाकार, सात दिनों से यातायात प्रभावित

Published:

शरयार के पास बार-बार गिर रहा मलबा, जेसीबी से हटाने के बाद फिर बंद हो रही सड़क; स्थानीय लोगों ने स्थायी समाधान की उठाई मांग

पांवटा साहिब से सतौन और रेणुका जी को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर शरयार के पास लगातार हो रहे भूस्खलन ने यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले करीब सात दिनों से सड़क पर मलबा गिरने का सिलसिला जारी है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के चलते सड़क बार-बार बंद हो रही है।

दिन के समय कभी-कभार कुछ समय के लिए सड़क को यातायात के लिए खोला जाता है, लेकिन कुछ ही देर बाद दोबारा मलबा गिरने से रास्ता बंद हो जाता है। सड़क बंद होने के कारण बस सेवा भी बुरी तरह प्रभावित हुई है, जबकि बड़ी संख्या में वाहन बीच रास्ते में फंस रहे हैं। यात्रियों और वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान स्थानीय लोगों ने इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने मांग की है कि इस संवेदनशील हिस्से का जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बार-बार यातायात बाधित न हो।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की ओर से केवल जेसीबी भेजकर मलबा हटाने की औपचारिकता पूरी की जा रही है। भूस्खलन प्रभावित हिस्से में सुरक्षा दीवार, उचित ड्रेनेज सिस्टम और अन्य स्थायी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। यही वजह है कि मलबा हटाने के कुछ समय बाद ही सड़क दोबारा बंद हो जाती है।

लोगों का कहना है कि विभाग की कार्रवाई फिलहाल अस्थायी उपायों तक ही सीमित है, जबकि समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। लगातार भूस्खलन के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

यह सड़क पांवटा साहिब, सतौन और रेणुका जी क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा से रेणुका जी आने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। सड़क बाधित होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ मरीजों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 34 वर्षों से यह सड़क विकास की राह देख रही है, लेकिन बार-बार भूस्खलन, जर्जर सड़क और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

लोगों के अनुसार, इस संबंध में कई बार शिकायतें, प्रदर्शन और नारेबाजी की जा चुकी है, लेकिन हर बार आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हो जाता है और धरातल पर स्थिति जस की तस बनी रहती है।

लोगों ने सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सवाल किया है कि आखिर कब तक जेसीबी भेजकर मलबा हटाने की खानापूर्ति की जाती रहेगी और शरयार के इस संवेदनशील हिस्से का स्थायी उपचार कब होगा।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शरयार के भूस्खलन प्रभावित हिस्से का तत्काल वैज्ञानिक सर्वेक्षण करवाकर स्थायी सुरक्षा कार्य किए जाएं। साथ ही सुरक्षा दीवार, ड्रेनेज और अन्य जरूरी तकनीकी उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में बार-बार सड़क बंद होने की समस्या से निजात मिल सके।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें