त्योहारों पर सोलन पुलिस अलर्ट, बाजारों में हुड़दंग करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

त्योहारों पर सोलन पुलिस अलर्ट, बाजारों में हुड़दंग करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर
त्योहारों पर सोलन पुलिस अलर्ट, बाजारों में हुड़दंग करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

Published:

एएसपी रमेश शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, बाजारों में गश्त और नाकाबंदी बढ़ाई; महिलाओं से गहने, नकदी और पर्स संभालकर रखने की अपील

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करवाचौथ और दीपावली के मद्देनजर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष गश्त शुरू की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

एएसपी रमेश शर्मा के अनुसार, बाजारों में पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है। दिन के साथ-साथ रात के समय भी गश्त और नाकाबंदी की जा रही है। पुलिस असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रमेश शर्मा ने बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग अपने गहनों, नकदी और पर्स का ध्यान रखें तथा अनजान व्यक्तियों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें।

किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 या नजदीकी पुलिस थाना अथवा चौकी से संपर्क किया जा सकता है।

त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। एएसपी ने बताया कि करवाचौथ के अवसर पर मॉल रोड सहित अन्य स्थानों पर मेहंदी लगाने वाले कई लोग बैठ जाते हैं।

इनमें कुछ की पहचान स्पष्ट नहीं होती, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। ऐसे लोगों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार हटाने के साथ उनके नाम-पते दर्ज कर स्थानीय थानों के माध्यम से सत्यापन करवाया जा रहा है।

इसके अलावा सोलन नगर निगम के सहयोग से बाजारों में अवैध रूप से कारोबार करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इस संबंध में व्यापार मंडल के साथ बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जा रही है।

एएसपी रमेश शर्मा ने व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और गश्त जारी रहेगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें