कांगड़ा में चिट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 17.50 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

कांगड़ा में चिट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 17.50 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
कांगड़ा में चिट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 17.50 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

Published:

योल और धर्मशाला के निजी होटल में दो अलग-अलग कार्रवाइयां, एक लाख रुपये नकद बरामद; नशे के कारोबार से जुड़ी करीब 6 करोड़ की संपत्ति जब्त

जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 17.50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

वहीं, नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कांगड़ा पुलिस अब तक करीब छह करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। तीन मामलों में संपत्ति जब्त करने की अनुमति लंबित है। यह जानकारी एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने दी।

एसपी के अनुसार, पहला मामला धर्मशाला पुलिस थाना क्षेत्र के तहत योल के पास सामने आया। यहां संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 7.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी गौरव शर्मा निवासी श्याम नगर, धर्मशाला को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे मामले में सूचना के आधार पर सीआईए कांगड़ा की टीम ने धर्मशाला के एक निजी होटल में दबिश दी। इस दौरान दो व्यक्तियों के कब्जे से 10.36 ग्राम चिट्टा और एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार निवासी जलालाबाद, फाजिल्का और मनजीत सिंह निवासी मुंडी खरड़, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।

नकदी के स्रोत की जांच जारी

एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि होटल से बरामद एक लाख रुपये की नकदी के संबंध में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि यह रकम नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित की गई हो सकती है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है।

PIT-NDPS एक्ट के तहत भी कार्रवाई

एसपी ने कहा कि नशे के कारोबार में बार-बार संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों की वित्तीय जांच भी की जाती है। जांच के दौरान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति सामने आने पर उसे फ्रीज करने की कार्रवाई की जाती है और जब्ती के लिए मामला सक्षम प्राधिकारी SAFEMA, नई दिल्ली को भेजा जाता है।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा पुलिस अब तक करीब छह करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई कर चुकी है, जबकि तीन मामलों में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति का इंतजार है। पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ इस अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर भी शिकंजा कस रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें