साइबर ठगी: अंबानी के नाम पर निवेश का झांसा देकर पालमपुर के सेवानिवृत्त कर्नल से ठगे 1.93 करोड़ रुपये

Published:

यूट्यूब पर फर्जी विज्ञापन दिखाकर मोटे मुनाफे का दिया लालच, ऑनलाइन मीटिंग के दौरान लैपटॉप पर नियंत्रण कर फर्जी खाते में दिखाया मुनाफा

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के नाम पर यूट्यूब पर निवेश का फर्जी विज्ञापन दिखाकर 81 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्नल से 1.93 करोड़ रुपये ठग लिए। शातिरों ने बुजुर्ग को निवेश के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाई।

शिकायत के अनुसार, छह-सात सितंबर को सेवानिवृत्त कर्नल ने यूट्यूब पर एक विज्ञापन देखा। इसमें मुकेश अंबानी निवेश से संबंधित जानकारी देते नजर आ रहे थे। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उनका संपर्क स्पोवा नाम के कथित निवेश मंच के प्रतिनिधियों से हुआ। इसके बाद ब्रिटेन के मोबाइल नंबर से एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और अपना नाम शिजवान बताया।

ठगों ने निवेश के नाम पर बुजुर्ग का विश्वास जीतने के लिए ऑनलाइन मीटिंग की। इस दौरान उनके लैपटॉप को अपने नियंत्रण में लेकर कथित तौर पर फर्जी निवेश खाते में मुनाफा दिखाया गया। निवेश से अधिक कमाई होने का भरोसा दिलाकर उनसे बैंक खातों में रकम जमा करवाई गई। इस तरह शातिरों ने उनसे कुल 1.93 करोड़ रुपये की ठगी कर ली।

ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित सेवानिवृत्त कर्नल ने साइबर अपराध पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में निवेश के नाम पर दिखाए गए मुनाफे और ऑनलाइन संपर्क के जरिए अपनाए गए तरीके ने साइबर ठगी के इस मामले को गंभीर बना दिया है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

Cyber Fraud, Palampur News, Himachal Pradesh News, Mukesh Ambani, Investment Scam, Online Investment Fraud, Retired Colonel, Cyber Crime, YouTube Fake Advertisement, Financial Fraud, Dharamshala Cyber Police, ₹1.93 Crore Fraud

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें