हिमाचल सरकार पर AAP का हमला, अचल छाबड़ा बोले- चार साल बाद भी चुनावी वादे अधूरे

हिमाचल सरकार पर AAP का हमला, अचल छाबड़ा बोले- चार साल बाद भी चुनावी वादे अधूरे
हिमाचल सरकार पर AAP का हमला, अचल छाबड़ा बोले- चार साल बाद भी चुनावी वादे अधूरे

Published:

रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले- 2027 में AAP बनेगी जनता के लिए समाधान का विकल्प

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने से पहले ही आम आदमी पार्टी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कमेटी सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता अचल छाबड़ा ने कांग्रेस सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने और प्रदेश में विकास की रफ्तार धीमी होने का आरोप लगाया है।

अचल छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे होने के बावजूद धरातल पर अपेक्षित बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

पांच लाख नौकरियों के वादे पर AAP ने घेरा

अचल छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले पांच लाख नौकरियां देने और पहली कैबिनेट में एक लाख रोजगार देने का वादा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी प्रदेश का युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है।

उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों समेत विभिन्न वर्गों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि चुनाव के दौरान किए गए रोजगार के वादों का क्या हुआ।

पेट्रोल सेस और लॉटरी को लेकर भी निशाना

AAP प्रवक्ता ने प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेट्रोल पर अलग-अलग सेस लगा रही है, जबकि दूसरी ओर प्रदेश में लॉटरी शुरू करने जैसे फैसले लिए जा रहे हैं।

अचल छाबड़ा ने कहा कि सरकार को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए, लेकिन इसके बजाय ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं, जिनसे युवाओं को अपनी किस्मत आजमाने की ओर धकेला जा रहा है।

अस्पतालों में जांच सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल

अचल छाबड़ा ने हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में जांच सुविधाओं के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

उन्होंने दावा किया कि एक्स-रे, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी जरूरी जांच करवाने के लिए भी मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आम लोगों की बुनियादी जरूरत हैं और सरकार को इस क्षेत्र को प्राथमिकता देनी चाहिए।

पंजाब मॉडल का दिया उदाहरण

अचल छाबड़ा ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी पार्टी शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की नीति पर काम करती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किए बिना किसी भी प्रदेश को वास्तविक विकास की राह पर आगे नहीं ले जाया जा सकता। हिमाचल सरकार को भी इन दोनों क्षेत्रों में ठोस सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल का हवाला देने का आरोप

AAP नेता ने कांग्रेस सरकार पर अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करने के बजाय लगातार पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल का हवाला देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता ने विश्वास के साथ कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी, लेकिन अब लोगों का भरोसा सरकार से टूट चुका है।

उन्होंने कहा कि सरकार को अपने कार्यकाल में किए गए कामों और पूरे किए गए वादों का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए, न कि पिछली सरकार की कमियां गिनानी चाहिए।

2027 में AAP को समाधान का विकल्प बनाने का दावा

अचल छाबड़ा ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में तीसरे विकल्प के तौर पर नहीं, बल्कि जनता के लिए समाधान के रूप में सामने आएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की राजनीति से प्रदेश की जनता थक चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा और पार्टी हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें