शिलाई में IPH भर्ती प्रक्रिया पर भाजपा ने उठाए सवाल, बलदेव तोमर ने लगाए धांधली के आरोप

शिलाई में IPH भर्ती प्रक्रिया पर भाजपा ने उठाए सवाल, बलदेव तोमर ने लगाए धांधली के आरोप
शिलाई में IPH भर्ती प्रक्रिया पर भाजपा ने उठाए सवाल, बलदेव तोमर ने लगाए धांधली के आरोप

Published:

छुट्टी के दिन साक्षात्कार करवाने और चुनिंदा अभ्यर्थियों को बुलाने का आरोप, शिलाई डिवीजन में भरे जाने हैं 40 पद

जिला सिरमौर के शिलाई डिवीजन में जल शक्ति विभाग (IPH) के तहत चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस सरकार पर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने और धांधली के आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी अवकाश के दिन भी विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया और साक्षात्कार आयोजित किए गए।

पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता के दौरान बलदेव तोमर ने आरोप लगाया कि शिलाई जल शक्ति विभाग में 40 पदों को भरने के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया संदेह के घेरे में है।

उन्होंने कहा कि सरकारी छुट्टी के दिन इंटरव्यू आयोजित करना कई सवाल खड़े करता है। उनके अनुसार, आवेदन करने वाले सभी योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर देने के बजाय कुछ चुनिंदा उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया गया, जबकि अन्य युवाओं को इसकी जानकारी तक नहीं मिली।

शिलाई डिवीजन में भरे जाने हैं 40 पद

बलदेव तोमर ने बताया कि शिलाई डिवीजन में कुल 40 पद भरे जाने हैं। इनमें पंप ऑपरेटर के 12, फिटर के 3 और मल्टी टास्क वर्कर के 25 पद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भाजपा भर्ती प्रक्रिया में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाएगी।

पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

पत्रकार वार्ता के दौरान बलदेव तोमर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर की गई टिप्पणी को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन के 25 से अधिक वर्ष देश सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किए हैं। उनके परिवार को राजनीति में घसीटना कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है।

तोमर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह देश में अराजकता व भ्रम का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इन मुद्दों को लेकर देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ थीम के तहत पदयात्राएं निकाल रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें