पांवटा साहिब में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गुरु रामदास महाराज का प्रकाश उत्सव

पांवटा साहिब में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गुरु रामदास महाराज का प्रकाश उत्सव
पांवटा साहिब में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गुरु रामदास महाराज का प्रकाश उत्सव

Published:

ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में देर रात तक सजा कीर्तन और कवि दरबार, हिमाचल समेत पड़ोसी राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की गुरु की नगरी पांवटा साहिब में सिखों के चौथे गुरु रामदास महाराज का प्रकाश उत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में देर रात तक विशेष कीर्तन, ढाढ़ी और कवि दरबार का आयोजन किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

प्रकाश उत्सव के अवसर पर आयोजित कीर्तन दरबार में रागी जत्थों ने मधुर शबद-कीर्तन के माध्यम से गुरु रामदास महाराज की महिमा का गुणगान किया। वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कवियों ने गुरु महाराज के जीवन, उनकी शिक्षाओं और सिख इतिहास पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं।

कवि फतेह सिंह और बलबीर सिंह कमल ने बताया कि ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब सहित देशभर में गुरु रामदास महाराज का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने भी समागम में गुरु महाराज को समर्पित अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के ग्रंथी निशान सिंह ने बताया कि गुरु रामदास महाराज का प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांवटा साहिब पहुंचे।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से संगतों के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था की गई थी। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सराय और विशेष दीवान हॉल में ठहरने के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

प्रकाश उत्सव को समर्पित विशेष समागम में कीर्तन, ढाढ़ी और कवि दरबार के माध्यम से गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं से संगतों को अवगत करवाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच गुरुद्वारा परिसर में धार्मिक आयोजन संपन्न हुए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें