नाहन में धूमधाम से मनाई वाल्मीकि जयंती, विधायक अजय सोलंकी ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ

नाहन में धूमधाम से मनाई वाल्मीकि जयंती, विधायक अजय सोलंकी ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ
नाहन में धूमधाम से मनाई वाल्मीकि जयंती, विधायक अजय सोलंकी ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ

Published:

आकर्षक झांकियां रहीं मुख्य आकर्षण, आपसी भाईचारे और सौहार्द की दिखी झलक; पिछले दिनों हुई हिंसक झड़पों के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

सिरमौर जिले के ऐतिहासिक शहर नाहन में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम, हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने किया।

विधायक अजय सोलंकी ने दी वाल्मीकि जयंती की बधाई

मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि समुदाय की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा शहर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए शाम को वाल्मीकि मंदिर पहुंचेगी।

उन्होंने शहरवासियों को वाल्मीकि जयंती की बधाई देते हुए सभी से महर्षि वाल्मीकि के दिखाए सत्य, प्रेम और सद्भावना के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए।

नाहन में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन शहर आपसी भाईचारे और सौहार्द के लिए जाना जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि महर्षि वाल्मीकि के आशीर्वाद से शहर में आपसी सद्भाव बना रहेगा और नाहन सहित हिमाचल प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इसमें सभी धर्मों के लोगों की भागीदारी से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली।

पिछली झड़पों के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट

शहर में पिछले दिनों हुई हिंसक झड़पों को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शोभायात्रा के पूरे मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

उच्च पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। प्रशासन की सतर्कता और शहरवासियों के सहयोग से शोभायात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें