सोलन के वार्ड-7 में धूमधाम से मनाया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव, तरसेम भारती ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

Published:

आदर्श नगर कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विशाल भंडारे का आयोजन, सुरेंद्र टॉक की रही अहम भूमिका

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के वार्ड नंबर 7 स्थित आदर्श नगर कॉलोनी, धोबी घाट के वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तरसेम भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और भव्य आरती के साथ स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि तरसेम भारती ने रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महर्षि वाल्मीकि जी के दिखाए सत्य, प्रेम, करुणा, दया और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कामना की कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना हमेशा बनी रहे।

वाल्मीकि सुधार समिति ने किया कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन वाल्मीकि सुधार समिति के अध्यक्ष सोहनवीर टॉक के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में सुरेंद्र टॉक की अहम भूमिका रही। मुख्य अतिथि तरसेम भारती ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और आयोजन में जुटे समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान वाल्मीकि जी की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भगवान वाल्मीकि जी और माता रानी के भजनों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नृत्य किया। प्रिंसी और गुंजन की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने भी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भाजपा पदाधिकारियों और समिति के सदस्यों ने की शिरकत

समारोह में भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं संगठनात्मक जिला महासू के आईटी प्रभारी अरुष गुप्ता, जिला महामंत्री महिला मोर्चा विशाखा, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक विनोद कुमार गुप्ता, सोलन शहरी मंडल के मीडिया प्रभारी बादल नाहर, सक्षम पंवर, काव्य गोयल और निव्यांश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसके अलावा वाल्मीकि सुधार समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सोहनवीर टॉक, प्रमोद कुमार, चांदवीर, मोनू लोहार, विनोद, संजीव कुमार, ओम पाल, लखन कुमार, सनी कुमार, नरेंद्र गहलोत, पवन वैद्य, हिमांशु, वरुन, रवित कुमार, ईश्वर चंद, पिंटू, विनोद राखा, राजू कुमार, यशराज, रमेश कुमार,

सनी दिलौर, जोगिंद्र, अनमोल कुमार, डबली कुमार, अंश कुमार, आयुष कुमार, नीलू, दीपु, अरुण, चंद्रपाल, राहुल, विक्की, ओमकार, अरुण बरार, शुभम कुमार, विवेक कुमार, सावन कुमार और रिंकु कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि तरसेम भारती ने महर्षि वाल्मीकि जी की कृपा सभी पर बनी रहने और समाज के एकता एवं सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की कामना की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें