नाहन में वाल्मीकि-सिख समुदाय का विवाद सुलझा, शोभायात्रा का रूट बदला

नाहन में वाल्मीकि-सिख समुदाय का विवाद सुलझा, शोभायात्रा का रूट बदला
नाहन में वाल्मीकि-सिख समुदाय का विवाद सुलझा, शोभायात्रा का रूट बदला

Published:

प्रशासन की मध्यस्थता के बाद दोनों समुदायों ने दिया शांति और भाईचारा बनाए रखने का आश्वासन, डीसी प्रियंका वर्मा ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में वाल्मीकि और सिख समुदाय के बीच उपजा विवाद प्रशासन की मध्यस्थता के बाद आपसी सहमति से सुलझ गया है। दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने शहर में शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

वहीं, बीते दिन हुई हिंसक घटना को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन वाल्मीकि जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा का रूट बदलने का फैसला लिया है।

गोविंदगढ़ से नहीं गुजरेगी शोभायात्रा

डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि वाल्मीकि समुदाय और मोहल्ला गोविंदगढ़ के बीच हुई हिंसक घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी। इसके बाद आज दोनों समुदायों के लोगों को बैठाकर बातचीत की गई और विवाद को सुलझाया गया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने अब शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

डीसी ने बताया कि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सिख समुदाय ने सहयोग करने और वाल्मीकि समुदाय की शोभायात्रा का स्वागत करने की बात कही है। इसे आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश बताया गया।

हालांकि, बीते दिन की घटना को देखते हुए प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शोभायात्रा का रूट बदलने का निर्णय लिया है। अब वाल्मीकि नगर से निकलने वाली शोभायात्रा मोहल्ला गोविंदगढ़ से होकर नहीं गुजरेगी, बल्कि शहर के अन्य मार्गों से निकाली जाएगी। इस फैसले पर दोनों समुदायों ने सहमति जताई है।

दोनों मोहल्लों में तैनात रहेगा पुलिस बल

प्रियंका वर्मा ने कहा कि विवाद को लेकर दोनों समुदायों के बीच सहमति बन गई है, लेकिन एहतियात के तौर पर दोनों मोहल्लों में पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस प्रशासन मौके की स्थिति पर लगातार नजर रखेगा और शोभायात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

डीसी की चेतावनी—कानून व्यवस्था बिगाड़ी तो होगी कार्रवाई

डीसी सिरमौर ने लोगों से शांति बनाए रखने और आपसी सौहार्द कायम रखने की अपील की। उन्होंने शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने कानून अपने हाथ में लिया या शहर की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की, तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें