मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

सतौन में विकसित भारत संकल्प सेवा ज्योति सभा का आयोजन, बलदेव तोमर ने की शिरकत

सार

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सिरमौर के सतौन में विकसित भारत संकल्प सेवा ज्योति सभा आयोजित हुई, जिसमें बलदेव तोमर ने शिरकत की।

TV Incharge

2 मिनट
सतौन में विकसित भारत संकल्प सेवा ज्योति सभा का आयोजन, बलदेव तोमर ने की शिरकत

पीएम मोदी के देश सेवा में 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक प्रदेशभर में हो रहे कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक 'सेवा संकल्प' के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में सिरमौर जिला के सतौन में 'विकसित भारत संकल्प सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शिलाई के पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई।

गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का दावा

मीडिया से बातचीत में बलदेव तोमर ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

बलदेव तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक जीवन और प्रशासनिक कार्यकाल राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की एक महाशक्ति बनकर उभरा है।

शिलाई क्षेत्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचने का दावा

बलदेव तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ सिरमौर जिला और विशेषकर शिलाई क्षेत्र के दूरदराज गांवों तक पहुंच रहा है। उन्होंने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने को भी केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • सेवा संकल्प
  • भारत संकल्प
  • बलदेव तोमर
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • जनकल्याणकारी योजनाएं
  • सिरमौर जिला
  • शिलाई

इस खबर को शेयर करें