नूरपुर में जनप्रतिनिधियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, योजनाओं और अधिकारों की दी जानकारी

नूरपुर में जनप्रतिनिधियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, योजनाओं और अधिकारों की दी जानकारी
नूरपुर में जनप्रतिनिधियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, योजनाओं और अधिकारों की दी जानकारी

Published:

खंड विकास कार्यालय में आयोजित शिविर में जनप्रतिनिधियों को सरकारी योजनाओं, शक्तियों और प्रशासनिक कार्यों की प्रक्रिया से करवाया जा रहा अवगत

खंड विकास कार्यालय नूरपुर में जनप्रतिनिधियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनके अधिकारों, शक्तियों और प्रशासनिक कार्यों की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

खंड विकास अधिकारी नूरपुर अशोक कुमार ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।

प्रशिक्षण के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को उनकी शक्तियों और जिम्मेदारियों से अवगत करवाया जाएगा, ताकि वे अपने क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकें और आम जनता को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर सकें।

उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों को चार दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करेंगे।

अशोक कुमार ने बताया कि वर्तमान में सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र परिवारों के चयन की प्रक्रिया भी जारी है। इनमें ‘वीबी-जी राम जी’ तथा ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार’ जैसी योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना के तहत पात्र परिवारों का चयन किया जाएगा। चयनित परिवारों की सूची एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत परिवारों के चयन की प्रक्रिया 25 सितंबर तक जारी रहेगी। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की प्रक्रिया की जानकारी मिलने से वे अपने क्षेत्रों में पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें