महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, रैली निकाल केंद्र सरकार पर साधा निशाना

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, रैली निकाल केंद्र सरकार पर साधा निशाना
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, रैली निकाल केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Published:

जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में किया प्रदर्शन, सुमन भारती शर्मा बोलीं- महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ी

महंगाई के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है और लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेल से लेकर खाने-पीने की वस्तुओं तक हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं, जिसका सीधा असर आम परिवारों की रसोई पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि चीनी के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए चाय तक महंगी हो गई है। वहीं, प्याज सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है।

केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

भाजपा नेताओं की ओर से प्रदेश सरकार पर की जा रही बयानबाजी को लेकर सुमन भारती शर्मा ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बड़े उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर रही है, जबकि आम आदमी लगातार कर्ज के बोझ तले दब रहा है और उसे अपेक्षित राहत नहीं मिल रही है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में आई आपदा का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में तीन बार आपदा आने के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से विशेष आर्थिक मदद नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से 1500 करोड़ रुपये की घोषणा किए जाने के बावजूद हिमाचल को राहत के रूप में एक पैसा नहीं मिला है।

सुमन भारती शर्मा ने केंद्र सरकार पर हिमाचल के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता के अधिकारों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को हर मंच पर उठाती रहेगी और महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें