सोलन में पेयजल संकट पर सियासत तेज, कांग्रेस ने पूर्व मेयर पर साधा निशाना

सोलन में पेयजल संकट पर सियासत तेज, कांग्रेस ने पूर्व मेयर पर साधा निशाना
सोलन में पेयजल संकट पर सियासत तेज, कांग्रेस ने पूर्व मेयर पर साधा निशाना

Published:

शहर कांग्रेस की पहली बैठक में संगठन मजबूती के साथ पानी की समस्या पर चर्चा, कांग्रेस ने पूछा- 75 लाख लीटर पानी की आपूर्ति के बावजूद आठ-आठ दिन इंतजार क्यों?

शहर में गहराते पेयजल संकट को लेकर अब सियासत भी तेज होती नजर आ रही है। शहर कांग्रेस की पहली बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ पेयजल समस्या का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में कांग्रेस प्रभारी अमित वर्मा, जिला अध्यक्ष सुभाष बरमानी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के बाद कांग्रेस नेता पुनीत ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए बूथ और वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को जानेंगे।

पेयजल संकट को लेकर पूर्व मेयर पर निशाना

सोलन में सामने आ रही पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस नेता ने पूर्व नगर निगम मेयर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पानी जैसे गंभीर और मूलभूत मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है। उनके अनुसार, जल शक्ति विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोलन शहर को प्रतिदिन करीब 75 लाख लीटर पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में कुछ राइजिंग मेन में लीकेज जैसी तकनीकी समस्याएं सामने आई थीं, जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि यदि शहर को प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है तो कई इलाकों में लोगों को आठ-आठ दिन तक पानी के लिए इंतजार क्यों करना पड़ रहा है।

टैंकर से पानी खरीदना बना आर्थिक बोझ

कांग्रेस नेता ने कहा कि पूर्व में भाजपा नेताओं की ओर से नियमित पेयजल आपूर्ति के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन वर्तमान में कई क्षेत्रों के लोग कई दिनों तक पानी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अपनी जरूरत पूरी करने के लिए टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है।

उन्होंने टैंकर से पानी खरीदने की मजबूरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन परिवारों को करीब 800 रुपये देकर पानी की जीप मंगवानी पड़ रही है, उनके लिए यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ है। उन्होंने सवाल किया कि शहर के नागरिकों को अपनी मूलभूत जरूरत के पानी के लिए भी अतिरिक्त पैसा क्यों खर्च करना पड़ रहा है।

बूथ और वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। बैठक में संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं को सीधे प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

वहीं, पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस के सवालों के बीच सबसे बड़ा मुद्दा यही है कि यदि सोलन शहर को प्रतिदिन लाखों लीटर पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है, तो कई इलाकों में नियमित पेयजल आपूर्ति क्यों नहीं हो पा रही है। ऐसे में पानी के स्रोत और आपूर्ति के साथ-साथ वितरण व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

सोलन की जनता के लिए फिलहाल सबसे अहम जरूरत नियमित पेयजल आपूर्ति है। ऐसे में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शहर में पानी की समस्या का स्थायी समाधान कब तक हो पाता है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें