हिमाचल में कैंसर उपचार संस्थानों को मजबूत करने पर खर्च होंगे 800 करोड़, विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्देश

Published:

सीएम सुक्खू बोले- विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, मेडिकल स्पेशलिस्ट को NPA देने पर भी विचार

हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश में कैंसर उपचार संस्थानों को मजबूत करने के लिए 800 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों को मजबूत करने के साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी जारी है। बढ़ते कैंसर के मामलों को देखते हुए सरकार कैंसर उपचार और देखभाल से जुड़े संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने पर विशेष ध्यान दे रही है।

कैंसर संस्थानों के लिए विशेषज्ञ समिति होगी गठित

मुख्यमंत्री ने कैंसर देखभाल संस्थानों के भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर उपचार और जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एआईआईएमएस दिल्ली के स्तर की आधुनिक मशीनरी और उपकरण खरीदने की प्रक्रिया में है।

इससे प्रदेश के मरीजों को अत्याधुनिक जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य राज्यों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी।

मेडिकल स्पेशलिस्ट को NPA देने पर विचार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों यानी मेडिकल ऑफिसर स्पेशलिस्ट को नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) देने पर भी विचार कर रही है। सरकार का उद्देश्य विशेषज्ञ चिकित्सकों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध करवाकर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करना है।

विदेशी संस्थानों में एक्सपोजर विजिट की योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल विद्यार्थियों और फैकल्टी को विश्वस्तरीय उपचार पद्धतियों से अवगत करवाने के लिए विदेशों के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों में एक्सपोजर विजिट करवाने की योजना तैयार की जा रही है। इसके अलावा जीन और मॉलिक्यूलर थेरेपी जैसी आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की दिशा में भी प्रदेश को आगे ले जाने की योजना है।

उन्होंने कहा कि नई तकनीकों और आधुनिक उपचार पद्धतियों को अपनाकर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, एचपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें